श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी दहशतगर्द मार गिराए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी दहशतगर्द मार गिराए

-दोनो आतंकी सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमलों में थे शामिल
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- श्रीनगर के बेशंबर नगर में सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सीआरपीएफ के जवानों पर हाल ही में हुए हमलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों को राज्य में बख्सा नही जायेगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्यवाही कर अपने जवानों का बदला ले लिया।
                आईजी से मिली जानकारी के अनुसार,  बेशंबर नगर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी की। इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
               बता दें कि चार अप्रैल को श्रीनगर के लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में आतंकियों ने दिनदहाड़े सीआरपीएफ किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य घायल हुआ था। रविवार को मारे गए दोनों आतंकी इस वारदात में शामिल रहे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox