राहुल गांधी पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाने का नही दिया कोई प्रस्ताव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाने का नही दिया कोई प्रस्ताव

-कहा- यूपी चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गठबंधन निमंत्रण वाले बयान पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों के बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए। मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। राहुल गांधी को बसपा के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। यह बयान उनकी जातिवादी सोच का प्रतीक है।
                उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हम वो पार्टी नहीं हैं जिसका नेता प्रधानमंत्री को संसद में जबरन गले लगाता है और न ही हमारा पूरी दुनिया में मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा भारत को कांग्रेस मुक्त ही नहीं बल्कि विपक्ष मुक्त बना रही है। भाजपा की कोशिश चीन की तरह भारत में भी एक पार्टी का शासन स्थापित करना है।
                राहुल गांधी ने शनिवार को बयान दिया था कि उनकी पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने हमसे बात तक नहीं की। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मायावती ने सीबीआई, ईडी और पेगासस की वजह से सत्तारूढ़ भाजपा को चुनाव में खुला रास्ता मुहैया कराया।
                 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र दो सीटें और 2.5 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के 97 प्रतिशत उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सकें। वहीं बसपा को केवल एक सीट और करीब 13 फीसदी वोट मिले। उसके करीब 72 फीसदी प्रत्याशी जमानत गंवा बैठे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox