विदेशों में सराहना पा रहा योगी सरकार के दंगा मैनेजमेंट का तरीका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विदेशों में सराहना पा रहा योगी सरकार के दंगा मैनेजमेंट का तरीका

-योगी बाबा बुल्डोजर की मुरीद हुई दुनिया, बांग्लादेश से आये ऑफिसर्स सीख रहे दंगों से निपटने की मैनेजमेंट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मेरठ/यूपी/शिव कुमार यादव/- यूपी में सीएम योगी के दंगा मैनेजमेंट की तारीफ अब विदेशों में हो रही है। योगी बाबा के बुल्डोजर को लेकर देश में जहां एक तरफ विपक्ष चिल्ला रहा है वहीं दूसरी तरफ विदेशों में इसकी प्रशंसा हो रही है। अब पड़ौसी देश बांग्लादेश ने तो इसे सिखने के लिए अपने ऑफिसर्स तक को यूपी भेजा है। जहां मेरठ पुलिस के अधिकारी उन्हे दंगा मैनेजमेंट का तरीका समझा रहे है। बांग्लादेश से 82 आफिसर का डेलीगेशन सोमवार को मेरठ पहुंचा है। इस डेलिगेशन को मेरठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सांप्रदायिक दंगों के प्रबंधन की ट्रेनिंग,और कैपिसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग, पंचायत की वर्किंग, अर्बन, लोकल बॉडीज का कार्य करने का तरीका भी बताएंगे। एक एक्सपोजर विजिट के तहत ये प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया जा रहा है।

सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में अफसरों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां कमिश्नर, डीएम से लेकर एमडीए वीसी ने इन अफसरों को संबोधित किया। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि इन ऑफिसर्स को ट्रेनिंग के साथ विजिट भी कराया जा रहा है। साथ ही डॉक्यूमेंटेशन के बारे में भी बताया जा रहा है।
                एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मेरठ में बंग्लादेश से सिविल सर्विस के अधिकारी पहुंचे हैं। मेरठ के पुलिस सिस्टम के बारे में जानकारी ली। मेरठ पुलिस कैसे काम करती है। प्रशासन और पुलिस के बीच सामंजस्य कैसे होता है यह भी बताया गया। सांप्रदायिक दंगों के दौरान पुलिस, प्रशासन कैसे काम करता है इसकी जानकारी भी दी गई है।

मेरठ के थाना भावनपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पानी पीने के बहाने घर में घुसे, टाई से छात्रा का गला घोंटा और घर में रखा जेवर, नकदी लूटकर ले गए। बदहवास हालत में छात्रा घर में मिली। परिजनों को जब घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि लगभग 7 लाख की लूट हुई है। 23 हजार नकद और पुश्तैनी जेवर था जो बदमाश लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वही बदहवास छात्रा का डॉक्टर के यहां इलाज करवाया जा रहा है ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox