वित्‍त वर्ष 2022 में अवसरों और नौकरियों की संख्‍या बढ़ने से रोजगार के अवसरों में उल्‍लेखनीय वृद्धि हो रही है : टैलेंट इनसाइट रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वित्‍त वर्ष 2022 में अवसरों और नौकरियों की संख्‍या बढ़ने से रोजगार के अवसरों में उल्‍लेखनीय वृद्धि हो रही है : टैलेंट इनसाइट रिपोर्ट

-यह रिपोर्ट आधुनिक रोजगार क्षेत्र के विभिन्‍न कारकों, जैसे कार्य-संस्‍कृति, नियुक्ति के प्रचलनों, अग्रणी रोजगार बाजारों और मांग वाली कुशलताओं पर व्‍यापक जानकारियाँ देती है -विभिन्‍न सेक्‍टरों में बाजार के मौजूदा परिदृश्‍य में डिजिटल मार्केटिंग सबसे ज्‍यादा मांग वाली कुशलता है -यह रिपोर्ट हमें इस साल की समीक्षाओं और अनुशय (एट्रिशन) पर और आने वाले महीनों में कुशलताओं/प्रतिभा की मांग के अंदाजे के लिये इन दोनों के बीच सम्‍बंध पर भी जानकारियाँ देती है

नई दिल्ली/- भारत के दूसरे सबसे बड़े जॉब सर्च प्‍लेटफॉर्म साइन डॉट कॉम ने अपनी नई ‘टैलेंट इनसाइट्स’ रिपोर्ट पेश की है, जो तेजी से वृद्धि कर रहे भारत के बाजार में रोजगार के आशाजनक, लेकिन अहम प्रचलनों का खुलासा करती है। साइन डॉट कॉम ने इस रिपोर्ट को बनाने के लिये अपने बेजोड़ नेटवर्क, डाटा की भारी संपन्‍नता और रोजगार बाजार की गहरी समझ का इस्‍तेमाल किया है। रिपोर्ट कहती है कि वित्‍तीय वर्ष 2021 की तुलना में वित्‍तीय वर्ष 2022 में रोजगार के अवसरों और नौकरियों की संख्‍या उल्‍लेखनीय ढंग से बढ़ी है। 2022 के अप्रैल-मई में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें बड़ा उछाल आया है।
              इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि 48 प्रतिशत कंपनियाँ 2022-23 में ऑफिस से काम शुरू करना चाहती हैं, जबकि 40 प्रतिशत को हाइब्रिड मॉडल पसंद है और बाकी 12 प्रतिशत कंपनियाँ वर्क-फ्रॉम-होम से खुश हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट ने नियुक्ति के प्रचलनों में उल्‍लेखनीय बदलाव पर रोशनी डाली है। 81 प्रतिशत कंपनियों ने माना कि नॉन-मेट्रो कस्‍बों में नियुक्ति बढ़ी है। इसका मुख्‍य कारण है दूर से काम करने की सुविधा और ऑफिसों का खर्च बचाने और विस्‍तार की संभावनाओं के लिये उनका नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में जाना। नियुक्ति का यह प्रचलन नये जमाने के स्‍टार्ट-अप्‍स के मामले में उल्‍लेखनीय तौर पर ज्‍यादा प्रबल है।
             साइन डॉट कॉमके सीईओ अखिल गुप्‍ता ने कहा, “हम अपने एचआर पेशेवरों के व्‍यापक नेटवर्क को धन्‍यवाद देते हैं, जिन्‍होंने अपनी मूल्‍यवान जानकारियाँ साझा की हैं और पहली मिंट $ शाइन टैलेंट इनसाइट्स को लॉन्‍च करने में हमारी मदद की है। यह रिपोर्ट न केवल क्षेत्रों और सेक्‍टरों में नियुक्ति के प्रचलन बताती है, बल्कि प्रतिभा अनुशय (टैलेंट एट्रिशन) और वेतन में बढ़ोतरी जैसे सौम्‍य पहलूओं को भी शामिल करती है। हम बीतते समय के साथ इसे विकसित करने और ज्‍यादा प्रासंगिक जानकारियाँ लाने की आकांक्षा रखते हैं, ताकि एचआर समुदाय और नौकरी चाहने वालों को समान रूप से फायदा मिले।‘’
             रिपोर्ट का वेतन बढ़ोतरी खण्‍ड पेशेवरों और नौकरी चाहने वालों के लिये उसका सबसे अच्‍छा हिस्‍सा है। साइन डॉट कॉम की ‘टैलेंट इनसाइट्स’ रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से तीन मामलों में कर्मचारी इस वित्‍तीय वर्ष में अपने वेतन में दहाई अंकों में वृद्धि की उम्‍मीद कर सकते हैं, जबकि एक-तिहाई मामलों में वेतन में 20 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ोतरी की भविष्‍यवाणी है।
             यह रिपोर्ट क्षेत्रीय, राज्‍य,  शहर और सेक्‍टर के मामले में नियुक्ति के तेजी से बदल रहे प्रचलनों और आधुनिक रोजगार बाजार पर हावी कुशलता के महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों तथा प्रोफाइल्‍स पर भी रोशनी डालती है। इसकी एक झलक नीचे दी जा रही हैः

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox