जेईई मेन का रिजल्ट घोषितः पीडब्ल्यू (फिजिसवाला) के छात्र चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने 99.96 प्रतिशत किए हासिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेईई मेन का रिजल्ट घोषितः पीडब्ल्यू (फिजिसवाला) के छात्र चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने 99.96 प्रतिशत किए हासिल

-पीडब्ल्यू ’मंज़िल’ के लाइव बैच के छात्र हैं चिंतला कार्तिकेय कृष्णा -पीडब्लू के 300 से अधिक छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं -पीडब्लू बैच में तेलंगाना, यूपी, बिहार, पंजाब और दिल्ली के टॉपर छात्र हैं शामिल

नई दिल्ली/– हाल ही में जारी हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई सेशन-1 का रिजल्ट में पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) के छात्र चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने 99.96 प्रतिशत हासिल किए है। पीडब्ल्यू की ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से 300 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
              तेलंगाना के चिंताला कार्तिकेय कृष्णा ने कहा, “ अलख सर के मार्गदर्शन और कक्षाओं के कारण 99.96 प्रतिशत हासिल किया है। मॉक टेस्ट पेपर हल करने के अलावा, मैंने परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों का भी अध्ययन किया है। इसके साथ ही मैं आईआईटी बॉम्बे में दाखिले के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।” पीडब्लू के होनहार टॉपर्स में यक्कलदेवरा वेंकट श्री आदित्य ने 99.94 पर्सेंटाइल, जैनम रवानी ने 99.92 पर्सेंटाइल, अनिकेत गुप्ता ने 99.89 पर्सेंटाइल के साथ वर्चस्व कायम रखा हैं।
             जे.ई.ई. मेन पास करने वाले छात्र बी.टेक. और बी.ई. के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के पात्र हैं।  जेईई मेन्स परिणाम 2022 के तहत शीर्ष 2.5 लाख रैंक धारक जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। फिलहाल छात्रों को मेरिट लिस्ट और कट ऑफ लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। 11 जुलाई 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई सेशन-1 का रिजल्ट जारी किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox