वित्तमंत्री ने देश की जनता को सिर्फ भाषण दिया, बजट केवल सुहावने सपने जैसा – प्रदीप यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वित्तमंत्री ने देश की जनता को सिर्फ भाषण दिया, बजट केवल सुहावने सपने जैसा – प्रदीप यादव

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /शिव कुमार/ यादव भावना शर्मा /बहादुरगढ़-समाजसेवी व युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा जारी बजट केवल एक भाषण देने जैसा है।उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर जारी है, पिछली बार हेल्थ सेक्टर को 2.38 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे और इस बार इसे 50% बढ़ाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही इनकम टैक्स स्लैब में भी लगातार 9 वें साल निराशा हाथ लगी, आम आदमी को इससे बहुत उम्मीदें थी लेकिन कोई बदलाव नहीं किया गया।लोगों को इंतजार था कि टैक्स फ्री इनकम की लिमिट बढ़ाई जायेगी लेकिन यह घोषणा भी नहीं हुई।प्रदीप यादव ने कहा कि युवाओ को भी इस बजट से बहुत उम्मीदें थी, सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन केवल 60 लाख रोजगार देने की घोषणा की गई।इसके साथ युवाओं को उम्मीद थी कि 80सी का दायरा बढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर में ढल चुके इम्प्लॉइज को राहत मिलेगी, पर ऐसा नहीं हुआ।देश के किसानों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए भी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई जबकि हरियाणा में 16 लाख 28 हजार किसान परिवार हैं। एक लाख हेक्टेयर वाले 8.02 लाख परिवार, 1 से 2 लाख हेक्टेयर वाले 3.14 लाख परिवार, 2 लाख से अधिक वाले 5.12 किसान परिवार हैं।प्रदीप यादव ने कहा कि वही देश की महिलाओं को उम्मीदें थी कि इनकम टैक्स में छूट मिलेगी, होम लोन और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट पर रियायत मिलेगी, लेकिन ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, जिससे उनकी कमाई या खर्च में राहत पर असर हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox