विक्की–कटरीना के घर खुशियों का नाम, बेटे का नामकरण कर पहली झलक की साझा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई/उमा सक्सेना/- बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जिंदगी में एक नया और बेहद खास अध्याय जुड़ गया है। माता-पिता बनने के बाद अब दोनों ने अपने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की ओर से लगातार शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

बेटे का नाम रखा ‘विहान कौशल’
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। ‘विहान’ शब्द का अर्थ सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत और उम्मीद से जुड़ा माना जाता है। कपल ने अपने पोस्ट में बेटे को अपनी “रोशनी की किरण” बताते हुए इस नाम के भावनात्मक महत्व को भी जाहिर किया।

संयुक्त पोस्ट में दिखाई नन्हे हाथों की झलक
दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट के जरिए बेटे की पहली झलक फैंस को दिखाई। तस्वीर में विहान का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि उसके नन्हे हाथों को थामे विक्की और कटरीना नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखे गए भावुक शब्दों ने फैंस का दिल जीत लिया।

भावुक कैप्शन ने छुआ दिल
पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा कि उनकी जिंदगी एक पल में पूरी तरह बदल गई है और इस एहसास को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि दुआएं पूरी हुई हैं और अब उनकी दुनिया पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई है।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां
इस खास ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, सिंगर श्रेया घोषाल, शिबानी दांडेकर, दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने पोस्ट पर प्यार भरे संदेश और दिल वाले इमोजी के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं। फैंस भी इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

2021 में बंधे थे शादी के बंधन
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2021 में शाही अंदाज में शादी की थी। बीते साल विक्की के लिए करियर और निजी जीवन दोनों ही लिहाज से बेहद खास रहे। एक ओर उनकी फिल्मों को सराहना मिली, वहीं दूसरी ओर बेटे के जन्म से उनके परिवार में खुशियों का विस्तार हुआ।
विक्की और कटरीना की यह नई शुरुआत उनके प्रशंसकों के लिए भी किसी खुशी से कम नहीं है, और अब सभी को नन्हे विहान की अगली झलक का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox