वाई. पूरन केस: राहुल गांधी बोले, “एक त्रासदी हुई है”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 वाई. पूरन केस: राहुल गांधी बोले, “एक त्रासदी हुई है”

मानसी शर्मा/-   लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे। IAS आईएएस अमनीत पी कुमारसे मुलाकात की। उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र समेत हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद थे। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।


लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के दिवंगत IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार जी के परिवार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हो रहा है।इस कारण परिवार के साथ ही पूरन जी की बेटियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी के साथ कई साल से संस्थागत भेदभाव किया जा रहा था। वाई पूरन कुमार जी का करियर ख़त्म करने और उन्हें अपमानित करने के लिए कई अफसर काम कर रहे थे। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों को गलत संदेश जा रहा है कि आप कितने भी सफल हों-सक्षम हों, लेकिन अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया, कुचला और फेंका जा सकता है। हमें ये स्वीकार नहीं है।

राहुल गांधी ने सीएम और पीएम को दिया संदेश

उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष के नाते मेरा देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को सीधा संदेश है कि आपने पूरन कुमार जी की दोनों बेटियों से जो वादा किया है, उसे पूरा कीजिए। इनके पिता का अंतिम संस्कार होने दीजिए और ये तमाशा बंद कीजिए। आप दोषी अफसरों पर कार्रवाई कीजिए और इस परिवार पर डाले जा रहे दबाव को हटाइए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox