पॉडकास्ट में अमृता राव का खुलासा – बोलीं, ब्लैक मैजिक की शिकार हुई थी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 पॉडकास्ट में अमृता राव का खुलासा – बोलीं, ब्लैक मैजिक की शिकार हुई थी

मानसी शर्मा/-  बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव इस समय स्क्रीन से तो दूर है, लेकिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिल्म मैं हूं ना और विवाह में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग अपने फैंस का दिल जीता था। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके ऊपर काला जादू किया गया था। पहले वो इन सभी चीजों पर यकीन नहीं करती थीं, लेकिन जब उनके साथ ऐसा हुआ तो वह काफी परेशान हो गई थीं।


अमृता ने कही चौकाने वाली बात

अमृता रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी। पॉडकास्ट में उनसे में ब्लैक मैजिक पर सवाल पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने इसके जवाब में कहा क्यों वो ऐसे सवाल पूछते हैं? तब रणवीर ने बताया कि सिंपल और साफ दिल के लोग डार्क साइड से जल्दी प्रभावित होते हैं। अमृता ने कहा कि एक वक्त था जब वो अपने गुरु से मिली थीं। उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया और फिर 1 से 2 दिन बाद मेरी मां से बात कर बताया कि किसी ने तुम्हारी बेटी पर वशीकरण किया है। ये सुनकर मैं चौंक गई थी, मैं वशीकरण जैसी बात पर अपनी जिंदगी में कभी भरोसा नहीं करती थी, लेकिन गुरु के बात पर मुझे भरोसा था।

अभिनेत्री के साथ हुई निगेटिव चीजें

उन्होंने आगे बताया कि मुझे पता है कि गुरु सही हैं। उन्हें कुछ खोने का डर नहीं है और कुछ पाने की इच्छा। मुझे उन्होंने सच बात कही और उनकी बात सुनकर मुझे लगा शायद मुझ पर काला जादू किया गया था। अभी तक मैंने दूसरी हीरोइनों से ही सुना था कि इंडस्ट्री में काला जादू होता है। अमृता ने बताया कि उन्हें काला जादू फील नहीं हुआ था, लेकिन शायद कुछ निगेटिव चीजें आपके साथ होती हैं।

अमृता के हाथ से चली गई 3 फिल्में

उन्होने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि मेरी जिंदगी में एक ऐसा समय आया था जब मैंने एक साथ 3 बड़ी फिल्में साइन की थी और सभी फिल्में बड़े बैनर की थीं। उस साल सबसे फनी बात ये हुई कि वह तीनों ही फिल्मों नहीं बनीं। मैंने साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया। मेरे लिए ये सब थोड़ा अजीब था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox