लोनी में युवक की पिटाई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोनी में युवक की पिटाई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

-दूसरे फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लोनी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर हुई एक युवक की बेहरमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
                      बॉर्डर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुराने विवाद के चलते संगम विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर अंकित पूजन और मोनू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल निवासी संगम विहार की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की थी जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपित मोनू निवासी संगम विहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox