उत्तर प्रदेश पुलिस का नकली दरोगा चढ़ा द्वारका दक्षिण पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश पुलिस का नकली दरोगा चढ़ा द्वारका दक्षिण पुलिस के हत्थे

-आरोपी से यूपी पुलिस की वर्दी और यूपी पुलिस के दो पहचान पत्र व एक एयर गन/पिस्तौल की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर द्वारका जिला में बढ़ाई गई सुरक्षा व जागरूकता का परिणाम दिखने लगा है। द्वारका दक्षिण थाना पुलिस द्वारा अवांछित व संदिग्ध किस्म के लोगों की जानकारी के लिए चलाये गये जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने पोचनपुर सेक्टर-9 द्वारका से एक यूपी पुलिस के नकली दरोगा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। डीसीपी ने बीट कांस्टेबल के काम की सराहना की है।
                        इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका सतीश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए द्वारका पुलिस ने सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस गश्त के दौरान हर क्षेत्र पर नजर रख रही है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध लोगों के प्रति भी अभियान चलाया  हुआ है और लोगों से इस तरह के व्यक्तियों की तुरंत जानकारी पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिपाही संजय को कंचन रेजिडेंसी के प्रबंधक ने एक शख्स के बारे में जानकारी दी थी जो अपने आप को यूपी पुलिस का दरोगा बताता था। जिसकी जांच के लिए संजय जब वहां गया और कमरे की तलाशी ली तो उसे यूपी पुलिस के दरोगा की दो वर्दी व दो पहचान पत्र मिले जिसके बारे में जब उसने आरोपी से पूछताछ की तो वह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नही दे सका। इसके बाद सिपाही आरोपी को लेकर थाने आ गया और जब उससे उसकी पोस्टिंग व प्रशिक्षण की जगह के बारें में पूछा गया तो वह कुछ नही बता पाया जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पीसी रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय पुत्र शिव देव, निवासी ग्राम-भगवानघरी, जिला-मथुरा, उत्तर प्रदेश, आयु 20 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह एक जल आपूर्तिकर्ता था और दिल्ली के साहबाद मोहम्मदपुर में काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक लड़की के संपर्क में आया और अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए उसे खुद को यूपी पुलिस का दरोगा बताया। डीसीपी द्वारका ने संजय के इस काम की प्रशंसा की है और कहा कि उसने होटल के कर्मचारियों को प्रेरित किया और होटल के कर्मचारियों की मदद से, उसने किसी भी अपराध को अंजाम देने से पहले यूपी पुलिस के एक नकली दरोगा को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से नकली पहचान पत्र बनवाने व नकली वर्दी को लेकर पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox