पटना/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव के चलते बिहार में पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमला बोल रहे है। इसी दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव दोषी है और बिमारी का बहाना कर जमानत पर है लेकिन उनकों यह याद रखना चाहिए की यह बहाना नही बनाया होता तो वो आज जेल में होते।

“लालू यादव को मोदी से लगता हैं डर“
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को भ्रष्ट बताने वाले राजद नेता लालू यादव को याद रखना चाहिए कि वह एक दोषी है और बिमारी के नाम पर बाहर हैं, यहां तक कि राहुल गांधी भी जमानत पर बाहर हैं। उनके नेता (लालू यादव) कई जगहों पर नहीं जा सकते क्योंकि वह दोषी हैं और अगर उन्होंने बीमारी का बहाना नहीं बनाया होता तो उन्हें जेल में होना चाहिए था। हमारे नेता गरीब के बेटे हैं और लोगों ने उन्हें पीएम बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव के सत्यनारायण भगवान की पूजा पर कहा कि उन्हें मोदी से डर लगता है।
बता दें कि शुक्रवार को भी सीतामढ़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विपक्षियों पर जमकर बरसे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि देश के संविधान को अब मोदी जी क्या बाबा साहेब अंबेडकर भी आ जाए तो बदल नहीं सकते है। भाजपा जब जब सरकार में आई है तब-तब आरक्षण देने का काम किया है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस