लता जी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम ने जताया गहरा दुख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लता जी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम ने जताया गहरा दुख

-पूरे देश में शोक की लहर, शोक संदेशों के माध्यम से लोग दे रहे श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश में शोक की लहर छा गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि लता जी ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। 92 वर्षीय स्वर साम्राज्ञी ने रविवार 6 फरवरी की सुबह अंतिम सांस ली। बीते करीब 29 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वसंत पंचमी के दिन उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
                 राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ’लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है। जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।’
                 पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ’मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।’
                 पीएम ने कहा, ’लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की।’

मधुर आवाज मौन होने पर स्तब्ध हूं : सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ’स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज आज मौन होने पर स्तब्ध हूं। एक युग का अंत हो गया। दिल छू लेने वाली आवाज, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघर्षमय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनकी अंतिम यात्रा में नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।’

मेरे लिए व्यक्तिगत क्षतिः अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ’सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।’

कला जगत की अपूरणीय क्षति : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ’हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’

देश की शान व संगीत जगत की सिरमौर थीं : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ’देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।’

अपूरणीय क्षति : सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ’स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

लता जी का अवसान हृदय विदारक : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ’भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन मेरे लिए हृदय विदारक है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

दशकों तक भारत की प्रिय आवाज रहीं लता जी – राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ’ लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

पाकिस्तान के मंत्री चौधरी ने जताया शोक
पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा, ’एक किंवदंती नहीं रही, लता मंगेशकर एक मधुर रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया, वह संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।’

उनके जैसा कोई नहीं गा सकता – हेमा मालिनी
सांसद हेमामालिनी ने कहा, ’लता मंगेशकर इतनी बड़ी कलाकार और व्यक्तित्व हैं। मैंने 200 फिल्मों में काम किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके द्वारा गाय गानों पर परफॉर्म किया। उनके जैसा कोई नहीं गा सकता, वह बहुत खास थीं। उनका निधन बहुत दुखद है।’
                इसके अलावा सोशल मीडिया पर सभी लोग अपनी संवेदनाऐं व्यक्त कर रहे है। वहीं मुंबई में लता जी के अंतिम दर्शन करने व उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox