आखिर क्यों है मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का रिश्ता इतना कंट्रोवर्शियल ???

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर क्यों है मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का रिश्ता इतना कंट्रोवर्शियल ???

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड /मानसी शर्मा- बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल जोड़ी है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की पर आप जानते हैं ऐसा क्यों है ?? मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी है लेकिन हम आपको बता दें कि केवल उम्र में फासला होने के कारण इनका रिश्ता इतना कंट्रोवर्शियल नहीं है इसके पीछे और भी कई बड़ी वजह है।

चलिए इस कहानी की तह तक जाते हैं दरसल, अर्जुन कपूर का बॉलीवुड में डेब्यू होने से पहले वह सलमान खान के घर आते जाते थे इसी दौरान अर्जुन कपूर की नजर सलमान खान की बहन यानी अर्पिता खान पर पड़ी खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर पहले अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे ।

वही सलमान खान ने अर्जुन कपूर की मदद उनका मोटापा कम करने में और उनका फिजिक ट्रांसफॉरमेशन करने में उनकी मदद की थी उसी दौरान अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन को डेट करने लगे थे लेकिन धीरे-धीरे घर में मौजूद मलाइका अरोड़ा से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी और वही से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई माना जाता है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते के टूटने की वजह अर्जुन कपूर को माना जाता है।

लेकिन इन सब बातों को मलाइका अरोड़ा ने झूठ बताते हुए एक्ट्रेस करीना कपूर के शो में कहा कि अरबाज और मैं दोनों ही इस शादी से खुश नहीं थे और इसका असर हमारे अलावा हमारे परिवार के लोगों पर और हमारे बच्चे पर पड़ रहा था साथ ही मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि अब उनका अरबाज खान से जुड़ना असंभव है और वह उनके साथ दोस्ती भी नहीं रखना चाहती ।

साथ ही मलाइका अरोड़ा यह भी कहती है कि बच्चों के वजह से यह रिश्ता नॉर्मल हो सकता है। लेकिन दोस्ती में कतई नहीं बदल सकता साथ ही उन्होंने यह कहा कि चाहे अरबाज और मैं अच्छे दोस्त नहीं है । लेकिन हमारे रिश्ते नॉर्मल है साथ ही मलाइका अरोड़ा ने इस बात से पर्दा हटाते हुए यह भी कहा कि मेरा बेटा इस डाइवोर्स से खुश है क्योंकि वह अब हम दोनों को शायद समझने लगा है और वह चाहता है कि हम दोनों भी खुश रहे और मेरे बेटे ने उम्र और समय के साथ साथ इस बात को कबूल भी कर लिया है।

केवल इतना ही नहीं मलाइका ने यह भी कहा कि डिवोर्स के बाद महिलाओं को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी चाहिए उन्हें जिंदगी में अपना दूसरा प्यार ढूंढने की कोशिश जरूर करनी चाहिए लेकिन हम आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इनडायरेक्टली सब को यह भी बताना चाहती थी कि अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता रखकर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर के पिता यानी बोनी कपूर इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि इन दोनों के बीच में उम्र का फासला कहीं ज्यादा है दरसल ,बोनी कपूर इस रिश्ते को सपोर्ट करके सलमान खान से दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते ।
वही अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से रिश्ता रखकर सलमान खान की दुश्मनों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं वही मलाइका अरोड़ा से रिलेशनशिप में आने के बाद अर्जुन कपूर का कैरियर कुछ खास नहीं चल रहा है।
अर्जुन कपूर का सलमान खान के घर आना बिल्कुल बंद हो चुका है एक तरह से आप इसे कोल्ड वॉर भी कह सकते हैं
कई सालों से डेट करने के बावजूद मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता कबूल कर लिया है पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन मालदीव में छुट्टियां बिताने गए थे वहीं सूत्रों के मुताबिक मलाइका अरोड़ा अर्जुन से जल्द से जल्द शादी करना चाहती है लेकिन अर्जुन शादी के मामले में कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं खबरों की मानें तो अर्जुन अभी मलाइका से शादी करने को तैयार ही नहीं है दरअसल उन्होंने यह बात पब्लिकली तो नहीं कही है लेकिन ऐसा लगता है कि अर्जुन शादी के मामले में अभी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि अर्जुन के हाव-भाव से साफ पता चलता है कि वह मलाइका से शादी करने में इंटरेस्टेड नहीं है आपको बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका के बेटे के साथ भी कई बार दिखाई दे चुके हैं और अर्जुन की बॉन्डिंग मलाइका के बेटे से काफी अच्छी है लेकिन अर्जुन कपूर मलाइका से शादी कर अपने सर पर इतना भारी भोज लेने को अभी तैयार नहीं है ।
शायद अर्जुन कपूर अभी मलाइका को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज है और अभी इनकी कोई शादी की खबरें नहीं आ रही है ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox