लग्जरी चॉकलेट ब्रांड स्मूर अब 50 मिलियन डॉलर से अधिक का हुआ, रेबेल फूड्स ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लग्जरी चॉकलेट ब्रांड स्मूर अब 50 मिलियन डॉलर से अधिक का हुआ, रेबेल फूड्स ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

-यह निवेश भारत में लग्जरी चॉकलेट उद्योग में विकास में तेजी, बाजार विस्तार और वर्चस्व को बढ़ावा देगा
-रेबेल फूड्स की तरफ से चौथा ब्रांड निवेश, स्मूर 2022-23 में अपना दायरा 3 गुना तक बढ़ाएगा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट रेस्तरां कंपनी रेबेल फूड्स ने आज लक्जरी चॉकलेट ब्रांड, स्मूर में अपने निवेश की घोषणा की। इस तरह कंपनी ने ‘थ्रेसियो ऑफ फूड’ के तौर पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
               यह रेबेल फूड्स की हालिया घोषणा के मुताबिक है, जिसमें आने वाले वर्षों में 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की गई है। कंपनी की तरफ से किया जाने वाला निवेश क्लाउड किचन की श्रेणी के तहत और अधिक खाद्य श्रेणियों के जरिए ग्राहकों की सेवा करने के मकसद से बेहतर ब्रांड में निवेश और अधिग्रहण की रणनीति का हिस्सा है। इस निवेश के साथ स्मूर का लक्ष्य वर्ष 2022-23 में तीन गुना वृद्धि करना है। स्मूर ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त विकास और मजबूत ग्राहक प्रतिक्रिया देखी है और यह साझेदारी ब्रांड के विकास को मजबूत करने में और मदद करेगी।
               स्मूर ने देश में अकेले ही उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली कवर्चर चॉकलेट और बारीकी से डेजर्ट (खाने के बाद परोसा जाने वाला मीठा) को तैयार और विकसित किया है। पिछले पांच वर्षों के दौरान 40 फीसदी से अधिक की सीएजीआर दर उद्योग औसत से अधिक है और इस यह इस क्षेत्र में कंपनी की नेतृत्व की स्थिति को दर्शाता है। यह प्रामाणिक सामग्रियों को एक साथ लाता है और चॉकलेट, सिग्नेचर केक, गिफ्ट हैम्पर्स, डेज़र्ट, पेय और अन्य समेत उत्पादों की एक प्रीमियम श्रृंखला प्रदान करता है। यह उनके सिग्नेचर लाउंज, कैफे, कियोस्क, स्वयं के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऑनलाइन एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
              स्मूर ब्रांड ने पिछले साल से 120 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है और भारत और विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति का विस्तार करके 2026 तक 100 मिलियन डॉलर के वार्षिक राजस्व का एक लक्ष्य हासिल करना चाहता है। स्मूर भारत में टियर 1 शहरों में अपने भौतिक ग्राहक अनुभव केंद्रों का विस्तार करके और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी ऑनलाइन उपस्थिति को तेज करके अपनी सर्वव्यापी वितरण रणनीति का निर्माण जारी रखेगा। भविष्य के विस्तार में 9 शहरों (मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलोर, नई दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद) में अपनी भौतिक उपस्थिति को मजबूत करना और एक तेजी से बढ़ती सर्वव्यापी या सभी माध्यमों पर उपस्थिति शामिल होगी।
               निवेश के बारे में स्मूर के सीईओ विमल शर्मा ने कहा, “भारतीय चॉकलेट बाजार बेहद तेज गति से बढ़ रहा है, और हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि स्मूर उद्योग के साथ मिलकर अपने पंख फैला रहा है। भारत में कवर्चर चॉकलेट श्रेणी का निर्माण और नेतृत्व करने के बाद और भारतीय मिठाई प्रेमियों को प्रीमियम चॉकलेट, केक, मैकरॉन, और बहुत कुछ पेश करने के बाद, अब हम अगला कदम उठाने के लिए उत्‍साहित हैं। रेबेल फूड्स के निवेश के साथ, हम वैश्विक बाजार में गहरी पहुंच बनाने के लिए तैयार हैं और कई सुलभ प्रारूपों में नए और आकर्षक कंफेक्‍शनरी को पेश कर रहे हैं। हम उस विकास के लिए तत्पर हैं जो इस विकास की मदद से हासिल होगा।“
                 रेबेल फूड्स के सह-संस्थापक राघव जोशी ने कहा, “हम उच्च गुणवत्ता वाले चॉकलेट और डेज़र्ट  पेशकश में अपने नेतृत्व के साथ स्मूर को ब्रांडों की सूची में शामिल करने के लिए उत्साहित हैं। यह निवेश हमें और विश्वास दिलाता है कि हम लगातार उत्कृष्ट ब्रांड चुनने में सक्षम हैं। भारत में खाद्य सेगमेंट में थ्रेसियो मॉडल को पहले अपनाए जाने के नाते हमने एक फुल-स्टैक तकनीकी-सक्षम प्लेटफॉर्म – रेबेल ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण करके, पारंपरिक रेस्तरां व्यवसाय के 500 साल पुराने उद्योग में बड़ा बदलाव किया है। हमारा ध्यान खाद्य मिशनों में हर पड़ोस में बेहतरीन गुणवत्ता वाले ब्रांड लाने पर रहेगा।”
                 रेबेल फूड्स थ्रेसियो-स्टाइल पोर्टफोलियो, जिसे रेबेल लॉन्चर कहा जाता है, का लक्ष्य आने वाले वर्ष में प्रीमियम उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, भारतीय मिठाई, सैंडविच जैसे मिशनों को प्राथमिकता देते हुए 40 से 50 खाद्य श्रेणियों को जोड़ना है। रेबेल की योजना मध्य से लेकर लंबे समय तक भारत, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, अबू धाबी, शारजाह), यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, हांगकांग, फिलीपींस और बांग्लादेश में अपने सभी रेबेल लॉन्चर ब्रांड्स 10 देशों में मौजूदगी के साथ वैश्विक स्तर पर ले जाने की है।
 
स्मूर के विषय में
एक ब्रांड जो कवर्चर चॉकलेट के साथ उत्कृष्ट अनुभवों को तैयार करता है, स्मूर को मार्च 2015 में विमल शर्मा द्वारा स्थापित किया गया था। लग्जरी चॉकलेट ब्रांड ने अगस्त 2016 में बेंगलुरू में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोला था ताकि खाद्य पदार्थों के मामले में ’इमेजिन्ड इन इंडिया’ के लिए एक नया बेंचमार्क बनाया जा सके। स्मूर प्रामाणिक सामग्री, शौकीन लोगों और चॉकलेट, सिग्नेचर केक, गिफ्ट हैम्पर्स, डेसर्ट, पेय पदार्थ, और बहुत कुछ सहित उत्पादों की एक प्रीमियम श्रृंखला को एक साथ लाता है। स्मूर के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद अद्वितीय हैं और दुनिया भर के कुछ बेहतरीन चॉकलेट निर्माता और शेफ द्वारा तैयार किए गए हैं। बेहतरीन सामग्री दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले स्थानों से प्राप्त की जाती है, और उत्पादों को एक अत्याधुनिक कारखाने में बनाया जाता है। इसके प्रमुख स्टोर बेंगलुरु, मुंबई, गुड़गांव और चेन्नई में स्थित हैं और यह ब्रांड एग्रीगेटर और मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारत के शीर्ष 50 से अधिक शहरों में भी उपलब्ध है।
 
रेबेल फूड्स के विषय में
जयदीप बर्मन और कल्लोल बनर्जी द्वारा 2011 में स्थापित, रेबेल फूड्स दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती इंटरनेट रेस्तरां कंपनी है, जो फासोस, बेहरूज़ बिरयानी, ओवनस्टोरी पिज्जा, मंदारिन ओक, द गुड बाउल, एसएलवाई कॉफी, स्वीट ट्रुथ, वेंडी और अन्य  ब्रांडों का ठिकाना है। 70 से अधिक शहरों में 450 से अधिक रसोई के साथ, रेबेल फूड्स ने अपनी पूर्ण-स्टैक तकनीक – रेबेल ओएस – विकसित की है जिसके माध्यम से बहुत ही कम अवधि में कई ब्रांड लॉन्च और उसके दायरे को विस्तार दिया गया है। रेबेल ओएस द्वारा संचालित रेबेल लॉन्चर के माध्यम से, कंपनी ने 25 से अधिक ब्रांड लॉन्च किए हैं। रेबेल फूड्स वर्तमान में 10 देशों – भारत, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, अबू धाबी, शारजाह), यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, हांगकांग, फिलीपींस और बांग्लादेश में 45 से अधिक ब्रांड संचालित करता है।
 
रेबेल लॉन्चर के विषय में
वर्ष 2019 में स्ले (एसएलएवाइ) कॉफी के साथ शुरू हुआ, रेबेल लॉन्चर भारत और विदेशों में रेबेल के क्लाउड किचन के नेटवर्क का उपयोग करने के लिए ब्रांडों का स्वागत करता है। रेबेल लॉन्चर के साथ, हमें ब्रांड्स को जोड़ने में कम से कम 15 दिन लगते हैं, जो शुरुआती चर्चाओं से शुरू होकर रेबेल किचन से पहली बिक्री की तारीख तक होता है। रेबेल ऑपरेटिंग सिस्टम को लागत के एक अंश पर त्वरित दायरा विस्तार के साथ, लॉन्चर ब्रांड शहरों में विश्व स्तरीय वितरण नेटवर्क तक भी पहुंच सकते हैं। रेबेल लॉन्चर पोर्टफोलियो में वेंडीज, मैड ओवर डोनट्स, नैचुरल आइसक्रीम, आनंद स्वीट्स, बास्किन रॉबिंस इंडिया, द बेल्जियम वफल शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox