दिल्ली में शहरी आजीविका मिशन ने किया आजीविका मेले का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में शहरी आजीविका मिशन ने किया आजीविका मेले का आयोजन

-भारी संख्या में युवक-युवतियों ने लिया मेले में भाग, शहरी आजीविका मिशन के अधिकारियों ने युवाओं का किया मार्गदर्शन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- भारत सरकार की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत पुष्पविहार दिल्ली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आजीविका मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत कौशल प्रशिक्षित लाभार्थियों की नियुक्ति की सुविधा के लिए स्वरोजगार कार्यक्रम 306 उम्मीदवारों ने प्लेसमेंट ड्राइव के लिए अपना पंजीकरण कराया और विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली 20 से अधिक कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया।
                मेला विशेष रूप से शहरी लोगों के लिए समग्र आजीविका परिदृश्य को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है जिसके माध्यम से दिल्ली की गरीब आबादी की उद्योग और नौकरी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ’आजीविका मेला’ की अवधारणा में प्रमुख प्रेरक शक्ति, के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करना है। एनयूएलएम के विभिन्न घटकों के तहत विविध गतिविधियां के तहत मेला में स्वरोजगार कार्यक्रम में छोटे व्यवसायों के लिए सुविधाजनक ऋण आवेदन (एसईपी), सामाजिक स्तर के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) उत्पादों का घटक और प्रचार, एनयूएलएम के तहत मोबिलाइजेशन एंड इंस्टीट्यूशन डेवलपमेंट (एसएम एंड आईडी) घटक पर काम किया जा रहा है।
                रविवार को इस मेले में 306 उम्मीदवारों ने प्लेसमेट ड्राइव के लिए अपना पंजीकरण कराया और करीब 20 कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया। पहले चरण में 306 में से 59 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार के अंतिम दौर में सफलता प्राप्त की और उन्हे मौके पर ही कंपनियों से प्रस्ताव पत्र प्राप्त हुए। वही दूसरे दौर में 98 उम्मीदवारों का चयन किया गया है जिनका साक्षात्कार इसी सप्ताह आयोजित किया जाना है।
                एनयूएलएम टीम को महत्वाकांक्षी शहरी गरीब उद्यमियों द्वारा 28 ऋण आवेदन प्राप्त हुए और दस्तावेज़ संग्रह और आगे की प्रक्रिया के लिए जिला टीमों को भेजा गया था। स्वयं सहायता समूहों ने भाग लेने वाले बैंकों से अपनी बैंक पासबुक प्राप्त की जिसमें उनका एसएचजी खाता खुल गया है। एनयूएलएम के तहत एसएचजी निरंतर प्राप्त कर रहे हैं। बड़ी आबादी को योजना का लाभ देने के लिए उत्पाद मानकीकरण से लेकर विपणन तक के क्षेत्रों में क्षमता निर्माण समर्थन संबंध स्थापित किये जा रहे हैं।
                 वहीं एसयूएलएम, दिल्ली मौजूदा कार्यबल, कौशल ट्रेनिंग में रुचि रखने वाले कौशल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उम्मीदवारों को उनकी पसंद के पाठ्यक्रमों में, प्रमाणित करं, उनके लाभार्थियों को नौकरी प्रदान करवाने की योजना है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए नियमित रूप से इसी तरह के मंच उपलब्ध कराए जाएंगे। बड़ी आबादी को योजना का लाभ पंहुचाने के लिए सरकार इस तरह के स्वरोजगार मेंलों का समय-समय पर आयोजन करती रहती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox