नयी साहित्यिक संस्था नवल रश्मि ने किया काव्योत्सव का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नयी साहित्यिक संस्था नवल रश्मि ने किया काव्योत्सव का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साहित्यकारों द्वारा बनाई गई नयी संस्था ’नवल रश्मि’ द्वारा नांगलोई स्थित सुरभि म्यूजिक स्टूडियो में एक भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली व हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक रचनाकारों ने भाग लेकर श्रृंगार, व्यंग्य और ओज की रचनाओं से समां बाँधा। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती निधि भार्गव मानवी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी कवियों, कवयित्रियों का संस्था द्वारा विधिवत सम्मान किया गया।
                युवा कवयित्री मनीषा जोशी की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम का संचालन असलम बेताब ने किया। जाने माने उर्दू शायर सीमाब सुल्तानपुरी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, जय सिंह आर्य व दिलदार देहलवी के सानिध्य में रत्नेश अवस्थी, सुनीता सिंह, मनीषा जोशी, रंजीता सिंह फलक, कुसुम लता सिंह, डा चन्द्रसेन, विरेन्द्र कौशिक, असलम बेताब, महेश वर्मा, डॉ. साक्षात भसीन, असलम जावेद, इब्राहिम अल्वी, रश्मि अभय, उपेन्द्र फतेहपुरी, मनोज कामदेव, रंजना मजूमदार, उमंग सरीन, राजेश तंवर, प्रदीप सुमनाक्षर, पंकजोम प्रेम ,कोमल वाणी, असलम जावेद, सुनयना, मनीषा यादव, अंजू शर्मा, विनोद पराशर, राम श्याम हसीन, राजीव तनेजा, संजू तनेजा, वेद ऋचा माथुर, सुदेश भारद्वाज, निधि भार्गव मानवी, सुरेन्द्र आहूजा और सुनील तंवर इत्यादि ने शिरकत की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox