रोजाना बैठकर काम करने वालों के लिए जरूरी खबर, जरूर पढ़ें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोजाना बैठकर काम करने वालों के लिए जरूरी खबर, जरूर पढ़ें

-रोजाना एक ही पोजिशन में घंटों तक बैठने वालों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है अधिक
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/भावना शर्मा/-  जीवन में बदलती दिनचर्या के साथ लोगों की जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव हो रहा है।
अगर आप दिन के ज्यादातर घंटे कंप्यूटर के सामने बैठकर गुजारते हैं तो सावधान हो जाएं। सिर्फ कम्प्यूटर के सामने ही नहीं बल्कि, टीवी, वेब सीरीज या कोई भी काम ज्यादा देर तक बैठकर करते हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग 10 घंटे से ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, उन्हें रोजाना 5-6 घंटे बैठे लोगों की तुलना में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। बैठने से सिर्फ हार्ट ही नहीं बल्कि आपकी हड्डियां, ब्लड शुगर डिस्टर्ब और ब्लड प्रेशर सब कुछ डिस्टर्ब हो सकता है। बैठे रहने से ब्लड क्लॉट का भी खतरा रहता है, जो कि जानलेवा साहित हो सकता है। इसके लिए आपकों समय-समय पर ये काम करते रहना चाहिए।

करवाते रहें चेकअप
आपको कोई बीमारी हो या न हो, ऐक्टिव रहना अच्छी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। काम के बीच ब्रेक लेकर वॉक करते रहें। कोरोना के दौरान बहुत से लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ा। इस बीच लाइफस्टाइल भी बिगड़ गई। आपने लंबे वक्त से अपने रूटीन चेकअप्स न करवाए हों तो जरूर करवा लें।

बिगड़ जाते हैं कई फंक्शंस
हमारे सहयोगी भ्ज् क्पहपजंस से बातचीत में फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट के कार्डियो थोरेसिक और वस्कुलर सर्जन डॉक्टर रित्विक राज ने बताया कि कैसे ज्यादा देर तक बैठे रहने से शरीर के कई फंक्शंस गड़बड़ हो सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं, बैठने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और इससे डायबीटीज का खतरा बढ़ जाता है। आपकी कमर के चारों ओर फैट जमा होने लगता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और मोटापा हो जाता है।

चेक करें अपना रिस्क
लगातार लंबे वक्त तक बैठे रहने से आपकी गर्दन और पीठ में भी दिक्कत होने लगती है क्योंकि हड्डियों के लिए मूवमेंट जरूरी है। उन्होंने बताया कि कितने घंटे लगातार बैठे रहने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा है।

4 घंटे से कम- कम रिस्क
4-8 घंटे- मॉडरेट रिस्क
8-11 घंटे- हाई रिस्क
11 घंटे से ज्यादा- बहुत हाई रिस्क

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox