रेजांगला शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरता और गौरव का किया स्मरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेजांगला शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरता और गौरव का किया स्मरण

- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नमन किया

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने रविवार को जंतर मंतर पर 1962 के भारत-चीन युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रेजांगला शहीद दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और समाजसेवियों ने शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सभा में उपस्थित प्रमुख अतिथियों ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा और यादव समाज के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज में एकता और सहयोग की भावना को प्रबल बनाने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे देश की सेवा के प्रति समर्पित रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज यादव, कैप्टन रामचंद्र, महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश यादव, महासचिव हेमंत यादव, दिल्ली के अध्यक्ष महेंद्र यादव व उपाध्यक्ष और दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थानसिंह यादव, नीरू यादव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रेजांगला में चीनी सैनिकों को खदेड़ने वाले सैनिकों की गौरवगाथा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने 18 नवंबर 1962 की ऐतिहासिक लड़ाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेजांगला के मोर्चे पर कर्नल शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी ने अद्वितीय शौर्य का प्रदर्शन किया। इस लड़ाई में 114 सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर लगभग 1,200 चीनी सैनिकों के मंसूबों को विफल कर दिया। यह वीरता भारतीय सैन्य इतिहास में अमर है।

महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए यादव समाज के बहुआयामी योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यादव समाज ने कृषि, सामाजिक विकास, शिक्षा और सैन्य सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। समाज की इस परंपरा को जारी रखते हुए युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। वहीं दिल्ली उपाध्यक्ष थानसिंह यादव ने इस दिन को न केवल शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर बताया, बल्कि इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी करार दिया। उन्होंने कहा कि रेजांगला दिवस हमें सिखाता है कि हम अपने देश की रक्षा और विकास के लिए हर संभव प्रयास करना है। सभा में महासचिव हेमंत यादव ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को वीरता, बलिदान और देशभक्ति के महत्व का संदेश देने का प्रयास है। सभा में मास्टर कृष्णपाल, अरूण यादव, मीना यादव, नितिन यादव, मनोज यादव आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox