सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों का दीक्षान्त समारोह 639 नव आरक्षकों ने राष्ट्र सुरक्षा की ली शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों का दीक्षान्त समारोह 639 नव आरक्षकों ने राष्ट्र सुरक्षा की ली शपथ

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- 16 नवम्बर, 2024 को 25वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल छावला परिसर में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वैच संख्या 104,105,106 एवं 107 के कुल 639 नवारक्षकों का दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री आयुश्य मनी तिवारी, भा०पु० से०, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, (बल मुख्यालय), श्री अवधार सिंह शाही, उप महानिरीक्षक, डी०आई०जी० हेडक्वार्टर एफ०एबक्यू० के अतिरिक्त सी०सु०बल के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, जवान व नव आरक्षकों परिवारजन उपस्थित थे।

इस दौरान श्री राम कुमार, उप समादेष्टा संविधान के समक्ष उन्हें राष्ट्र सुरक्षा की शपथ दिलाई साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सभी विषयों में पारंगत व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नवारक्षकों को पदक से अलंकृत किया। आज से ये आरक्षक सरहद की हिफाजत के लिए कृत संकल्पित होकर देश की प्रथग रक्षा पंक्ति, सीमा सुरक्षा बल के अभिन्न अंग बन गए। नवारक्षकों ने भव्य परेड का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि महोदय ने प्रशिक्षण के दौरान जवानों द्वारा अनुशासन के दिये गए परिचय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से स्पष्ट है कि वह हमेशा इसी तरह अनुशासन का परिचय देते रहेंगे, और सी०सु०बल के आदर्श ध्येय वाक्य “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” का निष्ठा से पालन करेंगें। इस बैच को श्री संदीप कुमार खत्री, कमान्डेंट 25 बटालियन के दिशा-निर्देशन पर श्री राम कुमार उप कमाण्डेंट एवं उनकी प्रशिक्षण टीम ने 44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण दिया, जिसमें नवारक्षकों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ-साथ युद्ध कौशल व आधुनिक हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण, गैप रीडिंग एवं देश की सीमाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox