रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया हमला

-ड्रोन और मिसाइल हमले में 2 की मौत, कई घायल

देश दुनिया/शिव कुमार यादव/- रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले किये, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान में हमले को युद्ध के दौरान अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक’’ बताया। उन्होंने कहा कि रूस ने रात के दौरान 315 ड्रोन और सात मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि दागे गए ड्रोन में से अधिकतर ‘शहीद’ ड्रोन थे। जेलेंस्की ने हमले के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप से ‘‘ठोस कार्रवाई’’ का आह्वान किया।

जेलेंस्की ने कहा,  रूसी मिसाइल और शहीद ड्रोन हमलों की गूंज, रूस को शांति के रास्ते पर आने के लिए मजबूर करने के अमेरिका और दुनिया भर के अन्य देशों के प्रयासों से अधिक जोरदार है।

ओडेसा के प्रांतीय प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर के केंद्र में स्थित एक प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शहर में दो लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर हुए हमले में चार लोग घायल हो गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox