देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- ऑस्ट्रिया में बड़ी घटना हुई है। यहां ग्राज शहर के एक स्कूल में फायरिंग की बात कही जा रही है। इस दौरान कम से कम आठ लोगों की हत्या की बात सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज के एक स्कूल में आठ लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से गोलियों की आवाज आने के बाद सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया। आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कई लोगों की मौत हुई है, लेकिन यह नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए। किसी के घायल होने या अपराधी के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

ग्राज के मेयर एल्के कहर ने बताया कि मृतकों में शूटर भी शामिल है। सुबह 10 बजे एक कॉल के बाद BORG Dreierschutzengasse हाई स्कूल में विशेष बल भेजे गए। सुबह 11.30 बजे पुलिस ने सोशल नेटवर्क ‘X’ पर लिखा कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी को सुरक्षित मीटिंग पॉइंट पर ले जाया गया है। उन्होंने लिखा कि स्थिति काबू में है और अब कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर ग्राज देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहां की आबादी लगभग 3,00,000 हैं।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा