रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में गिरी तीर्थ यात्रियों की बस, 2 की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा में गिरी तीर्थ यात्रियों की बस, 2 की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड/अनिशा चौहान/-   चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक दुखद समाचार सामने आया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के वक्त बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 2 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है, 8 घायल हैं और 10 लोग अब भी लापता हैं।

हादसे का मंजर भयावह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कुछ यात्री बस से छिटककर पहाड़ी पर अटक गए जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाकी यात्रियों के साथ बस तेज बहाव वाली अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है।

रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमें
घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अलकनंदा का तेज बहाव रेस्क्यू में बाधा बना हुआ है, फिर भी बचाव टीमें हरसंभव प्रयास कर रही हैं। अब तक 8 घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

बस में सवार थे उदयपुर और गुजरात के श्रद्धालु
बस (UK 08 PA 7444) में सवार सभी यात्री राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे, जो चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस में सवार सोनी परिवार के कई सदस्य दुर्घटना में घायल हुए हैं जबकि कुछ अब भी लापता हैं।

घायलों की पहचान

दीपिका सोनी (42 वर्ष), निवासी सिरोही, राजस्थान

हेमलता सोनी (45 वर्ष), निवासी गोगुंडा, राजस्थान

ईश्वर सोनी (46 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात

अमिता सोनी (49 वर्ष), निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र

भावना ईश्वर सोनी (43 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात

भव्य सोनी (07 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात

पार्थ सोनी (10 वर्ष), निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश

सुमित कुमार (23 वर्ष), चालक, निवासी हरिद्वार

पुलिस का आधिकारिक बयान
रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि स्टेट बैंक मोड़ के पास बस खाई में गिर गई है। हादसे के बाद तुरंत बचाव टीमें सक्रिय हो गईं। 10 यात्रियों की अब भी तलाश जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द कोई सकारात्मक खबर मिलेगी।

स्थानीय लोगों का सहयोग
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस दुखद घटना में बढ़-चढ़कर राहत और बचाव कार्य में सहयोग दिया है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox