देहरादून में हड़कंप: पीसीएस अफसर डीपी सिंह के घर ईडी की छापेमारी, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून में हड़कंप: पीसीएस अफसर डीपी सिंह के घर ईडी की छापेमारी, 

-एनएच-74 घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई

देहरादून/अनिशा चौहान/-  देहरादून में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम ने पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर दबिश दी है। डीपी सिंह एनएच-74 मुआवजा घोटाले में पहले से आरोपी हैं और इसी मामले में ईडी ने यह ताजा कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें देहरादून के साथ-साथ काशीपुर और रुद्रपुर में भी एक साथ सक्रिय हुईं। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत कई पूर्व और वर्तमान सरकारी अफसरों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। इन अफसरों पर एनएच-74 घोटाले में आर्थिक अनियमितताओं में संलिप्त होने का संदेह है।

एनएच-74 हाईवे परियोजना के तहत ज़मीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित तौर पर सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। आरोप है कि ज़मीन की फर्जी दरें तय कर कुछ लोगों को गलत तरीके से मोटा मुआवजा दिलवाया गया। इस घोटाले में कई राजस्व अधिकारियों, भू-माफियाओं और स्थानीय नेताओं की भूमिका की भी जांच हो रही है।

ईडी ने पहले भी इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों की अवैध संपत्तियां जब्त की थीं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को कुछ नए दस्तावेज और संदिग्ध बैंक लेनदेन से जुड़ी जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर यह छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगामी दिनों में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है और एक बार फिर एनएच-74 घोटाले की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox