
Oplus_131072
रुड़की/हरिद्वार/अनीशा चौहान/- रुड़की में युवाओं की ओर से चलती कार पर हुड़दंग मचाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार के अंदर बैठकर गाड़ी चला रहा है, जबकि दूसरा युवक सनरूफ की छत से बाहर निकलकर पटाखे फोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस खतरनाक कारनामे से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटाखों के धमाकों और कार के अंदर बज रहे हुटर की आवाज़ से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीर दहशत में आ गए और कई लोगों ने दूरी बनाकर अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
वीडियो रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। हरिद्वार एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोग लगातार इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की लापरवाह हरकतें दोबारा न हो सकें।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार