राहुल ने योगी आदित्यनाथ को कहा महाठग, बोले कोई संत नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल ने योगी आदित्यनाथ को कहा महाठग, बोले कोई संत नही

-यूपी सीएम ने किया पलटवार- राहुल जैसे विपक्षी नेता भाजपा का काम आसान कर रहे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठग कह दिया। राहुल ने सोमवार को दिल्ली में सामाजिक संगठनों से बातचीत के दौरान यह बात कही। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हो रही इस मीटिंग में स्वराज इंडिया के चीफ योगेंद्र यादव भी मौजूद थे।
               मीटिंग के दौरान राहुल गांधी से यूपी के हालात पर सवाल किया गया। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है।
भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद 31 जनवरी को राहुल बहन प्रियंका के साथ जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बने खीर भवानी मंदिर में पूजा करने भी गए थे।
राहुल बोले- कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी
राहुल से सवाल हुआ कि यूपी में जो धर्म की आंधी चल रही है, उस पर क्या कहेंगे। उन्होंने जवाब दिया- उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी नहीं है। मैंने इस्लाम पढ़ा, ईसाई धर्म पढ़ा, बौद्ध धर्म पढ़ा, हिंदू धर्म जानता हूं। कोई भी धर्म नफरत फैलाने को नहीं कहता है। जैसे ही कोई तपस्या करना बंद कर देता है, वह भ्रम की स्थिति में चला जाता है। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, भाजपा और संघ इसके उलट चलती हैं। भारत जोड़ो यात्रा पहला और छोटा कदम है। आगे हम ऐसी और भी कोशिशें करेंगे।

योगी ने कहा था- राहुल जैसे विपक्षी नेता भाजपा का काम आसान बना रहे
योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “विपक्ष में राहुल गांधी जैसे नेता भाजपा का काम आसान बना रहे हैं। वो वाकई भाजपा के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 1947 से देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है।“
               जब योगी से पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व को कोई फायदा होगा? उन्होंने कहा- अगर राहुल गांधी अपनी निगेटिविटी को कम कर दें तो कांग्रेस को फायदा होगा। नकारात्मकता ही उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है।

राहुल बोले- संसद में अडाणी पर चर्चा से सरकार डरी
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को भी जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ विपक्ष इस पर चर्चा कराने की मांग पर अड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने देशभर में एलआईसी और एसबीआई के ऑफिस के बाहर अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (जेपीसी) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox