
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा कर चुके है लेकिन वही दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक बार फिर एक बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बालासाहेब थोरात ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में पार्टी गुटबाजी चरम पर है। साथ ही उन्होने स्पष्ट रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस में फिलहाल आपसे गुटबाजी चरम पर है. प्रदेश में महाराष्ट्र कांग्रेस में नाना पटोले के खिलाफ विरोध के स्वर तेजी से उठने लगे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पूर्व बालासाहेब थोरात ने पार्टी के आलाकमान को पत्र लिखकर नाना पटोले के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था कि अब पार्टी में नाना पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है। पार्टी की अंदरूनी लड़ाई तब उजागर हुई जब बालासाहेब थोराट के बहनोई और नासिक के तत्कालीन एमएलसी सुधीर तांबे ने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होने के बावजूद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपने बेटे सत्यजीत तांबे को निर्दलीय चुनाव लड़वाया।
दो फरवरी को परिणाम सामने आए तो सत्यजीत तांबे चुनाव जीत गए। इस जीत के साथ ही कांग्रेस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। वहीं इस पूरे मामले में बालासाहेब थोराट की चुप्पी को पिता-पुत्र की जोड़़-तोड़ की रणनीति के मौन समर्थन के तौर पर देखा गया.हालांकि थोराट ने सत्यजीत तांबे के चुनावी अभियान में हिस्सा नहीं लिया.लेकिन उनके कई रिश्तेदार शामिल थे। वहीं कांग्रेस पार्टी सुधीर तांबे और सत्यजीत तांबे को पार्टी से निलंबित कर दिया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,