राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल के गले लगा युवक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ राहुल के गले लगा युवक

-सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, हिरासत में लिया युवक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को होशियारपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल की सुरक्षा मे चूक दिखी। एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के गले लग गया। बाद में पंजाब प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुरक्षा कर्मियों ने उसे पीछे हटाया। पुलिस के अनुसार, युवक राहुल गांधी को देखकर क्रेजी हो गया और भागकर उनसे लिपट गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को भगवंत मान पर साधा था निशाना
सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में पांच दिन बीतने के बाद राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री मान को निशाने पर लिया था। राहुल ने कहा कि सीएम मान को दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र रूप से राज्य को चलाना चाहिए।

          उन्होंने कहा, हमने पंजाब में जितनी बार कांग्रेस की सरकार बनाई, वह पंजाब से ही चली। हिंदुस्तान के हर प्रदेश का अपना इतिहास, भाषा और जीने का तरीका होता है। मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए। मान को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब के सम्मान की बात है। किसानों-मजदूरों की बात सुनकर खुद फैसले लेने चाहिए।
          उन्होंने कहा कि हमारी बात लोकसभा व राज्यसभा में नहीं सुनी जाती, जब बोलने का मौका आता है तो माइक ऑफ कर दिया जाता है, इसलिए यह यात्रा शुरू करनी पड़ी। किसान आंदोलन में शहीद 700 किसानों की याद में संसद में दो मिनट का मौन रखने का प्रस्ताव रखा तो केंद्र सरकार ने कहा कि किसान शहीद नहीं थे।

डॉ. मनमोहन सिंह खुद पहुंच जाते किसानों के पास
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में जो व्यक्ति पसीना बहाता है वह तपस्वी है। देश में तपस्वी लोगों पर ही हमले हो रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है। सिर्फ तीन चार बड़े घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। एक साल तक किसान सड़कों पर बैठे रहे और पीएम मोदी ने एक मिनट भी किसानों से बात नहीं की। अगर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार होती तो वह खुद किसानों की बात सुनने मौके पर पहुंच जाते।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox