नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आप के जसबीर सिंह लाड्डी को मात्र एक वोट से मात दी। जसबीर सिंह को 14 वोट मिले, वहीं अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले। कोई वोट क्रॉस नहीं हुआ। कुल 29 वोट पड़े। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर का पद भी भाजपा को ही मिला है।
सीनियर डिप्टी मेयर का पद भी भाजपा के खाते में आ गया है। इसके लिए कुल 29 वोट पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। आप की तरुणा मेहता को 14 वोट मिले। भाजपा से हरजीत सिंह डिप्टी मेयर चुने गए हैं।
सांसद ने लगाया जय श्री राम का नारा
सांसद किरण खेर ने अपना वोट दिया और फिर जय श्री राम का नारा लगाया। इसके जवाब में आप पार्षदों ने जो बोले सो निहाल का नारा लगाया। इस दौरान वोटिंग पेपर में प्रिंट में स्याही के निशान पर बवाल हो गया हालांकि पीठासीन अधिकारी ने कहा कि इससे कोई समस्या नहीं होगी। अभी तक 10 वार्ड के पार्षद वोट दे चुके हैं।
गुरबख्श रावत के आप में शामिल होने की अफवाह
चुनाव से पहले ही कांग्रेस की स्टार पार्षद गुरबख्श रावत के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा तेज हो गई। इससे संबंधित एक फोटो भी तेजी से वायरल हो गई। वहीं कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे घटिया राजनीति बताया। वहीं गुरबख्श रावत कांग्रेस पार्षदों के साथ मीडिया के सामने भी आईं।
कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्षद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भाजपा ने अनूप गुप्ता जबकि आप ने जसबीर सिंह लाड्डी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया था। चुनाव के मद्देनजर नगर निगम भवन और उसके 50 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई थी।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत