नई दिल्ली/- 11 सितंबर को दिल्ली के ली मेरिडियन होटल के डिजायर हॉल में 5000 महिलाओं के विशाल इंटरैक्टिव ग्रुप यानी आरडीसी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को लेकर एक कॉन्क्लेव व अवार्ड शो का आयोजन किया जिसमें देशभर से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व रैंप वॉक कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू व विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश माहेश्वरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा गुलशन सुमन (सेलेब प्रोफेसर गायक), एन सरोजा वैद्यनाथन (पदम श्री पदम भूषण कथक नर्तक), एन जय किशन गोयल (वरिष्ठ भाजपा नेता), नवरतन अग्रवाल (बीजेपी नेता) व कई राजनयिक और सुपर मॉडल भी उपस्थित रही।
रॉकिंग दिवा क्लब की अध्यक्षा व कार्यक्रम की आयोजक साक्षी जैन ने बताया कि उनका आरडीसी ग्रुप अपनी 7वीं सालगिरह मना रहा है जिसके उपलक्ष्य में कॉनक्लेव व अवार्ड शो का आयोजन किया गया है। उन्होने क्लब के बारे में बताते हुए कहा कि यह 5000 महिलाओं का विशाल इंटरैक्टिव ग्रुप है जो हर महीन या फिर 2 महीने में एक-दूसरे से मिलते है और सभी त्यौहार मिलकर मनाते हैं। 11 सितंबर को भी आरडीसी ग्रुप ने हाई एंड फाइव स्टार इवेंट का आयोजन किया है जिसमें एक मामूली से शुल्क पर देशभर की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है। इस अवसर पर क्लब ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को लेकर ऐसी 25 महिलाओं को भी सम्मानित किया है जिन्होने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवांवित किया है।
हर साल होने वाले आरडीसी के कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न हाई प्रोफाइल महिलाऐं भाग लेती आ रही हैं। इस बार कार्यक्रम की शुरूआत आरडीसी के कॉनक्लेव से की गई जिसमें राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका नामक विषय पर पीपीएल की ओर से चर्चा गई। जिसमें मुख्यअतिथि श्याम जाजू ने भी अपने विचार रखते हुए राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया। उन्होने इस संदर्भ में लक्ष्मीबाई, लता मंगेशकर, जीजाबाई मीराबाई, प्रतिभा पाटिल व द्रोपदी मुर्मू का नाम लेते हुए कहा कि ये ऐसी महिलाऐं है जिन्होने इतिहास बनाया है। आज हमारी बच्चियां भी इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रही है। उन्होने सभी महिलाओं से नव राष्ट्र निर्माण में अपना पूरा सहयोग देने की भी अपील की।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों द्वारा सेलेब डिजाइनर प्रीति खन्ना के आउटफिट्स का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार रैंपवॉक किया गया। सोशल ट्रफल ब्रांड की एन मानिया कौर इवेंट की सहयोगी रही। सभी सदस्यों को ब्यूटिफुल मेकअप एवं ड्रेसेस के साथ मेकओवर मिला। नृत्यांश ग्रुप के नितिन शर्मा एंटरटेनमेंट पार्टनर रहे। साथ ही नृत्यांश ग्रुप ने मंच पर घूमर नृत्य, डांडिया,ं लावणी और अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत किए। ब्रांड द रोलिंग प्लेट्स
के मिस्टर जहान खुराना एवं नवनीत राय (पटियाला जुट्टी) ब्रांड पार्टनर रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपलब्धि के रूप में दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पूणे, अकोला और गुजरात से आई निदा अहमदी, पूनम सेहरावती, रंजना सराफी, भारती सेगर, आरती रंजीत कुरादिया, नीना झा, अंजना झा, सारिका रंजन, सोमा प्रसाद एवं अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद व योग्य बच्चों को कुछ स्टाल मुफ्त दिए गए। इस अवसर पर नेम्को टी एंड श्री एन सैम कटलरी गिफ्ट पार्टनर के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने उपहार के लिए पवन कंसल और अशोक कोठारी का धन्यवाद किया। फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में प्रार्थना पिक्चर्स एन रिफ्रेशिंग मोमेंट्स ने अपना पूरा योगदान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक साक्षी जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।
-आरडीसी अवार्ड्स शो में 25 महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए किया गया सम्मानित
-आयोजन में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व रैंप वॉक कर सभी का मनमोहा


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन