तंबाकू के चाह में युवक ने गवाही अपनी जान इलाके में फैली सनसनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तंबाकू के चाह में युवक ने गवाही अपनी जान इलाके में फैली सनसनी

हरियाणा के करनाल के गांव नलीपार एक युवक की तेजधार हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद आपस में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिली है कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया आज पोस्टमार्टम करवा शव को परिवार जनों को सौंप दिया जाएगा। दरअसल जानकारी के अनुसार गांव नीलपार निवासी विनोद जिसकी उम्र 32 साल है वह करीब 10:00 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकल पड़ा था रास्ते में एक पनवाड़ी की दुकान पर विनोद ने शेर सिंह नामक एक युवक से तंबाकू मांगा युवक के तंबाकू ना देने पर दोनों के बीच में बहस छिड़ गई बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए हाथापाई के बीच में आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार किए जिसके बीच विनोद घायल हो गया ।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक विनोद के चाचा ने बताया कि इस वारदात के बाद जब पुलिस को फोन किया और एंबुलेंस को फोन किया तो वह नहीं पहुंची। उसके बाद काफी इंतजार के बाद उसे अपने निजी वाहन में अस्पताल में लेकर आए। लेकिन यहां पर भी डॉक्टरों ने उसे समय पर उपचार नहीं दिया। डॉक्टर अगर समय से पर इलाज देते तो विनोद आज हमारे बीच होता।

कुंजपुरा थाना के IO कुलदीप कुमार ने बताया कि रात को उन्हें सुचना मिली थी कि विनोद नाम के युवक पर कुल्हाडी से वार कर किया है। जिसकी अल सुबह इलाज के दौरान ही मौत हो गई। परिजनों से गांव के शेर सिंह नाम के व्यक्ति पर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तालशा शुरू कर दी। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox