
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ क्षेत्र के राव मोहर सिंह स्कूल में हर साल की तरह इस बार भी पूरे हर्षोंल्लास के साथ विंटर कार्निवाल मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्कूल प्रांगण में गेम्स स्टॉलस व फूड स्टॉलस लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरूणा कुमारी व चेयरमैन प्रदीप राव ने संयुक्त रूप से विंटर कार्निवाल के विजेताओं को पुस्कार देकर सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर योगराज ने बताया कि स्कूल में हर साल विंटर कार्निवाल का आयोजन पूरी धूमधाम से किया जाता है। इस बार भी 29 जनवरी को विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल छात्रों व उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विंटर कार्निवाल में खूब आनन्द उठाया। स्कूल प्रांगण में गेम्स स्टॉलस व फूड स्टॉलस लगाये थे जहां लोगों ने जमकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। समारोह का शुभारंभ विद्यायल की प्रधानाचार्या श्रीमती तरूणा कुमारी एवं डायरेक्टर श्री योग राज जी ने रिबन काटकर किया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन ने प्रदीप राव विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!