
मानसी शर्मा / – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा कि पोस्टल स्टैंप का कार्य हम सभी जानते हैं लेकिन पोस्टल स्टैंप एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टैंप इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी होते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान द्वारा आयोजित एक और कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर 6 स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों का एक एल्बम जारी किया गया है। मैं देश के लोगों और दुनिया भर के सभी राम भक्तों को बधाई देना चाहता हूं।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,