Z+ सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे रामलला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Z+ सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे रामलला

प्राण प्रतिष्ठा के लिए फाइनल हुआ शुभ मुहूर्त

मानसी शर्मा / – 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तैयारी जोरो शोरो से की जा रही है, भगवान रामलला की मूर्ति गुरुवार (18 जनवरी) को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जानी है। इसके लिए शुभ मुहुर्त तय कर लिया गया है। रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित करने का शुभ समय दोपहर 1.20 से 1.28 बजे के बीच है। दोपहर 12 बजे सभी 131 वैदिक पुजारी राम जन्मभूमि गर्भगृह पहुंचेंगे। इसी मुहूर्त में मूर्ति स्थापित की जाएगी और 24 अलग-अलग अनुष्ठानों के साथ पूजा प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि, रामलला की मूर्ति बुधवार (17 जनवरी) की रात भारी सुरक्षा के बीच राम मंदिर परिसर में पहुंच गई। प्रतिमा को क्रेन की मदद से परिसर में लाया गया। इस मूर्ति को आज गर्भगृह में स्थापित किया जाना है। मूर्ति को गर्भगृह में लाने से पहले विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। गर्भगृह में रामलला का सिंहासन भी बनाया गया है। मकराना पत्थर से बने सिंहासन की ऊंचाई 3.4 फीट है। इस सिंहासन पर भगवान की मूर्ति विराजमान होगी। इसके बाद श्रद्धालु इस प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।

अयोध्या में किया गया कलश पूजन

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में कई तरह के अनुष्ठान चल रहे हैं। इसके तहत बुधवार को सरयू नदी के तट पर कलश पूजा की गयी। प्रतिष्ठा समारोह से पहले अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया है, जो 21 जनवरी तक चलेगा। सरयू नदी के तट पर ‘यजमान’ (मुख्य यजमान) द्वारा कलश पूजा की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने कलश पूजा की।

कब और किस समय होगा अभिषेक?

मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.20 बजे शुरू होने जा रही है, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देने वाले हैं। इस कार्यक्रम में 8000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, राम मंदिर के गर्भगृह में कुछ ही लोगों को जाने की इजाजत दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox