ट्रेल ए थान दौड में बी आर जी ग्रुप ने मारी बाजी, जीते ईनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रेल ए थान दौड में बी आर जी ग्रुप ने मारी बाजी, जीते ईनाम

-7 किलोमीटर और 56 किलोमीटर जगंल रन में संदीप ने पहला, आदित्य ने तीसरा स्थान जीता

गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- रविवार को अरावली की पहाड़ियों में ट्रेल ए थान दौड का आयोजन हुआ जिसमें देश-विदेश से धावको ने हिस्सा लिया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 85 धावको ने इसमें भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। सात किलोमीटर में संदीप ने पहला स्थान और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप के बेहतरीन प्रदर्शन पर सभी बीआरजी ग्रुप के धावको ने खुशी जताई।

ट्रेल ए थान नाम का इवेंट 11वीं बार लगातार हुआ जिसमें 7 किलोमीटर, 14 किलोमीटर, 28 किलोमीटर और 56 किलोमीटर में 2000 से अधिक धावको ने हिस्सा लिया। 5 किलोमीटर की नेचर वॉक भी आयोजित की गई। इस संबंध में दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बहुत चुनौती पूर्ण दौड़ थी। जमीन पूरी पथरीली, बजरी और रेत वाली रही यह एक दौड़ है जो रनर को प्रमुख मैराथन और अल्ट्रा मैराथन के लिए तैयार कर सकती है। इस संघर्ष के बीच धावको ने प्रकृति का भी आनंद लिया। कुछ-कुछ समय के बाद धावको को विभिन्न तरह की पंछियो प्रजातियां का सामना करना पड़ा और जंगल में रन करने का नया अनुभव प्राप्त किया। बीआरजी ग्रुप से 85 धावक इसमें दौड़े थे। 7 किलोमीटर में संदीप ने सभी धावको को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य ने तीसरे स्थान पर रहे वही महिलाओ मे सवेता दुसरे स्थान पर रही।

सहगुप्ता गहलोत ने 56 किलोमीटर मे तृतीय व शैली ने चौथा स्थान हासिल किया। गुलाब सिंह ने छठा स्थान, अशोक ने नौवा स्थान, तुषार ने  56 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बेहतर प्रदर्शन कर सफलतापूर्वक दौड को पूरा किया।

बीते सालों में इस दौड मे बी आर जी ग्रुप के परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, शक्ति राणा, बादल, सिकंदर और नरेंद्र राम ने 84 किलोमीटर करके अपना परचम लहराया है। वहीं जगदीश राठी, भृगु कुमार, ब्रह्म प्रकाश मान, कर्नल कुलवंत सिंह, नवनीत दलाल, सुमित यादव, रणबीर सांगवान, अनुराग सचान, सुनिल, अमनदीप, दीपक, पुनम अग्रवाल, कौशल शर्मा, रचित, प्रमोद, अनिल शर्मा, धर्मवीर, राजेश, नवीन राणा, सुनील सिकरी, सुनील बेनीवाल, संध्या ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की।
          वही रविवार को एक ओर  बोध गया, बिहार मे आयोजित दौड मे सेवाराम ने 21 कि मी मे दुसरा स्थान हासिल कर बी आर जी ग्रुप का नाम रोशन किया। बीआरजी ग्रुप की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व खेल संगठनों ने बधाई दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox