ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल

- AAP ने उठाए कई सवाल

मानसी शर्मा / – दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए। EDने उन्हें चौथी बार इस मामले में पेश होने के लिए समन भेजा था। हालांकि पिछली 3बार की तरह इस बार भी केजरीवाल जांच एजेंसी के दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल EDदफ्तर के बजाय त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन’ अवॉर्ड कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

हालांकि, पहले से ही उम्मीद थी कि दिल्ली के सीएम चौथी बार समन पर EDदफ्तर नहीं जाएंगे। इसकी वजह यह थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया था कि अरविंद केजरीवाल को तीन दिवसीय गोवा दौरे पर जाना था। बताया गया कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गोवा में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं। हालांकि केजरीवाल गोवा जाने की बजाय दिल्ली में ही एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

बार-बार क्यों भेजा जा रहा है समन -AAP

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की ओर से प्रवर्तन निदेशालय को पत्र भेजा है। इसमें EDद्वारा बार-बार समन भेजे जाने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को समन भेजा जा रहा है। बीजेपी का मकसद दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार कराना है। आप का कहना है कि EDकह चुकी है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, लेकिन फिर भी बार-बार समन क्यों भेजा जा रहा है।

EDको दिए अपने जवाब में आप ने कहा है कि भ्रष्ट नेता बीजेपी में चले जाते हैं। बीजेपी में शामिल होते ही उनके खिलाफ चल रहे मामले बंद हो जाएंगे। हमने भ्रष्टाचार नहीं किया है, हमारा कोई भी नेता बीजेपी में शामिल नहीं होगा। आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। यही वजह है कि पार्टी को केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी डर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox