रामनगर/नैनीताल/अनीशा चौहान/- रामनगर के गर्जिया मार्ग पर रिंगौड़ा के समीप मंगलवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विजयनगर, काशीपुर निवासी कार्तिक उपाध्याय अपने मित्र सुहेल और एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से रामनगर आया हुआ था। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर रिंगौड़ा निवासी रमेश बिष्ट की बाइक से हो गई। रमेश बिष्ट ढिकुली क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में कार्यरत थे।
हादसे के बाद कार्तिक उपाध्याय, सुहेल और रमेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार