राजनीति थीम पर होगा ‘बिग बॉस 19’, दो ग्रुपों में बंटेंगे कंटेस्टेंट्स, 24 अगस्त से होगा धमाकेदार आगाज़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजनीति थीम पर होगा ‘बिग बॉस 19’, दो ग्रुपों में बंटेंगे कंटेस्टेंट्स, 24 अगस्त से होगा धमाकेदार आगाज़

-सलमान खान की नई अंदाज़ में एंट्री, टीजर में दिखे राजनेता के रोल में

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   बिग बॉस 19 एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो की शुरुआत भले ही 24 अगस्त से होनी है, लेकिन अभी से दर्शकों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के टीजर ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस बार का सीजन बाकी सीजनों से बिल्कुल अलग होने वाला है, क्योंकि इसमें राजनीति की झलक देखने को मिलेगी।

सलमान खान का नया अंदाज, घर में होगी ‘सरकार’
हाल ही में जारी किए गए टीजर में सलमान खान एक राजनेता के अवतार में नजर आए। उन्होंने ‘सरकार’ में बदलाव की बात करते हुए इस बार के सीजन की थीम का हिंट दिया। सलमान खान ने कहा कि इस बार घरवालों का राज होगा। उनके इस डायलॉग ने यह साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 में इस बार राजनीति और सत्ता का खेल देखने को मिलेगा।

दो टीमों में बंटेंगे कंटेस्टेंट्स – रूलिंग पार्टी और अपोज़िशन
सूत्रों के अनुसार, इस बार कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाएगा। पहला ग्रुप होगा ‘रूलिंग पार्टी’ और दूसरा होगा ‘अपोजिशन’। शो की शुरुआत यानी प्रीमियर के दिन ही सलमान खान स्टेज पर ही कंटेस्टेंट्स को इन दो टीमों में बाँट देंगे। यह बंटवारा फन एक्टिविटीज के माध्यम से किया जाएगा, ताकि दर्शकों को एक अलग अनुभव मिल सके।

घर की सरकार चुने जाएंगे, होगा वोटिंग का खेल
बिग बॉस के घर में एंट्री के बाद असली खेल शुरू होगा। हर हफ्ते घर के अंदर सरकार का चुनाव किया जाएगा। दोनों टीमों को एक-एक सदस्य को लीडरशिप के लिए नॉमिनेट करना होगा। इसके बाद बैलेट वोटिंग के ज़रिए तय होगा कि कौन बनेगा उस हफ्ते का घर का मुख्यमंत्री। जीतने वाली टीम को शासन करने और फैसले लेने का अधिकार मिलेगा, वहीं विपक्ष का काम विरोध और चुनौतियां देना होगा।

इन सितारों को किया गया अप्रोच
इस बार मेकर्स ने बिग बॉस 19 को और भी मज़ेदार बनाने के लिए कई बड़े और चर्चित चेहरों को अप्रोच किया है। जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें अपूर्व मुखीजा, हुनर हाली, पूरव झा, रति पांडे, मल्लिका शेरावत, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, मीनाक्षी शेषाद्रि, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, ममता कुलकर्णी, तनुश्री दत्ता, मीरा देवस्थले, धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या जैसे पॉपुलर चेहरे शामिल हैं।

दर्शकों को राजनीति और मनोरंजन का धमाकेदार कॉम्बो मिलेगा
बिग बॉस 19 की थीम राजनीति पर आधारित होने के चलते इसमें साज़िश, सत्ता की होड़, और सत्ता परिवर्तन जैसे कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं। इस बार का सीजन दर्शकों को टीवी पर एक मिनी राजनीतिक थ्रिलर की तरह अनुभव करवाएगा, जिसमें हर दिन एक नया ड्रामा होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox