रंगीन फूलगोभी सेहत के साथ अपने रंगों से भी कर रही आकर्षित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रंगीन फूलगोभी सेहत के साथ अपने रंगों से भी कर रही आकर्षित

-रंगीन फूलगोभी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा, कृषि वैज्ञानिक ने दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिहार/भावना शर्मा/- फूलों के रंगों से तो सभी परिचित है और रंग हमेशा सभी को आकृषित भी करते रहे है। हालांकि फूलों के अलावा अब फल व सब्जियां भी रंग-बिरंगी आने लगी है। लेकिन अभी तक हमने गोभी का फूल सफेद ही देखा था लेकिन अब ये जानकार आश्चर्य होगा कि गोभी का फूल भी हरा, पीला, बैंगनी, लाल व सफेद रंग में उपजाया जा रहा है। हालांकि इस तरह की खेती सबसे पहले बिहार में शुरू की गई थी लेकिन अब दूसरे राज्यों में भी प्रगतिशील किसान इस खेती को अपना रहे हैं। दिल्ली व हरियाणा व यूपी में भी अब किसान इस खेती की तरफ आकर्षित हो रहे है। इस संबंध में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर सह मुख्य वैज्ञानिक (प्लांट पैथोलॉजी) सह निदेशक अनुसंधान एवं प्रधान अन्वेषक डॉक्टर एस के सिंह किसानों को इसकी अहमियत और खेती करने का तरीका बता रहे हैं।
  इस वर्ष बिहार के कई जिलों में रंगीन फूलगोभी की खेती हो रही है। जहां हर इलाके में पीले और सफेद रंग की गोभी की खेती किसान करते हैं। वही कुछ ऐसे किसान भी है जो रंगीन गोभी की खेती कर रहे है जो लोगों को हैरत में डालने वाला है। खास बात यह भी है कि इस रंगीन गोभी के सेवन के फायदे भी अधिक है। साथ ही इसकी कीमत भी आम गोभी को मुकाबले अधिक होती है जिससे किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है। कुछ किसानों ने प्रयोग किया है उसका फायदा भी मिला है। डाक्टर एस के सिंह के मुताबिक बिहार के कुछ हिस्से में दरअसल कुछ प्रगतिशील किसानो के द्वारा बैगनी और पीले रंग के गोभी की खेती की जा रही है, जिसे देख लोग चौंक रहे हैं। बिहार में भी खेतों में बैगनी और पीले रंग के गोभी लहलहा रहे हैं। बिहार का किसान खेती में हमेशा कुछ नया प्रयोग करते है और उपज को बेहतर बनाते है। इस वर्ष कुछ किसान रंगीन गोभी उगाकर लोगों को हैरत में डाल दिया है। वे रंगीन फूलगोभी की खेती जतपंस इेंपे पर की है. हालांकि उन्हें इसमें सफलता मिली है। आशा है कि इन रंगीन गोभी का आनंद अधिकांश लोग अगले सीजन में ले सकेंगे।
  डाक्टर एस के सिंह बताते हैं कि पीले रंग की गोभी कैरोटेनां है, जबकि गुलाबी बैंगनी गोभी ंएलेनटिला है। यह गोभी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद है, वहीं कैंसर से बचाव के लिए भी इसका सेवन करना लाभदायक है। रंगीन गोभी में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाते है। यह इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बैगनी गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में तथा पाचन तंत्र को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम क्लोराइड और विटामिन्स पाये जाते है। इसकी खेती पहले से ही ब्रिटेन व फ्रांस में हो रही है। इसमें सभी प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं।
   रंगीन गोभी के बीज किसान ऑन लाइन प्लेटफार्म यथा एमेजॉन, फ्लिकार्ट या स्नैपडील से खरीदा जा सकता है. किसानों को सलाह दी जा रही है। शुरू में पहले छोटे स्तर इसकी खेती करें, सफलता मिलने के बाद इसे व्यापक स्तर पर लगाए। जैसे हम गोभी की खेती करते है, वैसे ही रंगीन गोभी की खेती करना है। हमें पूर्ण विश्वास है की अगले सीजन में रंगीली गोभी का स्वाद अधिकांश लोग चख सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox