बजट 2022 में गरीबों और किसानों के लिये बड़े ऐलान संभव,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट 2022 में गरीबों और किसानों के लिये बड़े ऐलान संभव,

-बढ़ सकता है मौजूदा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुफ्त अनाज की योजना और मनरेगा योजनाओं का दायरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पांच राज्यों में चुनाव के चलते व कोरोना से बेहाल गरीबों व किसानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार इस साल का बजट में गरीबों और किसानों के लिये बड़े तोहफे का ऐलान कर सकती है। दरअसल कोविड महामारी से समाज के सबसे निचले वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं सरकार किसानों के बीच अपनी पकड़ वापस पाने के लिये बजट का सहारा ले सकती है। वहीं माना जा रहा है कि बजट के बाद 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार बजट के सहारे लोगों के बीच एक सकारात्मक संकेत देने की कोशिश भी करेगी।
             सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा सकती है, जिससे और ज्यादा किसानों को इस योजना का फायदा मिल सके। वहीं सूत्रों के अनुसार सरकार योजना में किसानों की दी जाने वाली रकम को 6 हजार रुपये से बढ़ा सकती है। वहीं महामारी के दौरान गरीबों को अनाज देने की योजना को भी आगे बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। पीएम गरीब कल्याण योजना की समयसीमा मार्च 2022 को खत्म हो रही है। इसके साथ ही मनरेगा और फसल बीमा के फायदे में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। वित्त मंत्री पहली फरवरी को बजट पेश करने जा रही हैं। वहीं फरवरी मार्च में ही 5 राज्यों में चुनाव होने हैं।
                 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 24 नवंबर को राशन कार्ड धारकों को राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त खाद्यान्न आपूर्ति को मार्च, 2022 तक यानी चार महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया। .सरकार के इस फैसले से राजकोष पर 53,344 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पीएमजीकेएवाई योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण करने की घोषणा पिछले साल मार्च में कोविड महामारी के दौरान गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए की गई थी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 2-3 रुपये प्रति किलो की बेहद सब्सिडी प्राप्त दर पर प्रदान किए जाने वाले सामान्य कोटे के ऊपर पीएमजीकेएवाई योजना के तहत यह मुफ्त खाद्यान्न वितरण होगा।
                   किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिये केंद्र सरकार पीएम सम्मान निधि योजना के तहत सीधे आर्थिक मदद देती है। इसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं। सरकार हर 4 महीने में 2 हजार रुपये की किस्त जारी करती है. जो कि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच जाती है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सरकार इस 6 हजार की रकम को बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox