योग आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी- महात्मा सत्यबोधानंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी- महात्मा सत्यबोधानंद

-मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाया विश्व योग दिवस

नई दिल्ली, 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक व सामाजिक अखिल भारतीय संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की भारत की समस्त शाखाओं में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसी सन्दर्भ में समिति द्वारा खेल मैदान रेलवे कालोनी (निकट श्री हंस सत्संग भवन) पंजाबी बाग नई दिल्ली में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से पूरे भारत वर्ष में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय योगाचार्य योगी अजय राणा के सानिध्य में प्राणायाम, व आसनों में भद्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वज्रासन आदि का योगाभ्यास कराया गया। लोगों ने स्वास्थ्य लाभ के लिए योगाभ्यास किया।

समिति के वरिष्ठ महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी ने योग शिविर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि चितवृत्तियों को रोकना ही योग है, साथ-साथ योग आसनों के द्वारा शरीर को स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है प् योग अध्यात्मिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए योगाचार्य ने कहा कि  योग से शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। योग ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है तथा असीम ताकत देता है। योग शिविर में श्रीमती रीना यादव जी (हिन्दू एकता संगठन), सोनू यादव (शाखा अध्यक्ष नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन), कौशल वीर (सहसचिव नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन), खगेन्द्र उपाध्याय (उपाध्यक्ष नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन) व अनेक गणमाण्य उपस्थित थे। आर.डब्ल्यू.ए. रेलवे कालोनी के कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सचिव आनन्दी प्रसाद जी, संस्था के महात्मा श्री सत्यबोधानंद जी सहित अन्य महात्मागणों व योगाचार्य योगी अजय राणा, डॉ. सुरेन्द्र (सितार वादक) सहित अतिथिगणों को फूल-मालाओं और स्वयं सेवको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। योगाभ्यास के उपरांत अंकुरीत अन्न,फल व शिकंजी वितरित की गयी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox