यूपी में लुटेरी बहु ने लगाई 15 लाख की चपत, पति ने कराई थाने में शिकायत दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में लुटेरी बहु ने लगाई 15 लाख की चपत, पति ने कराई थाने में शिकायत दर्ज

-विवाह के कुछ दिन बाद ही लाखों के जेवरात-नकदी लेकर हुई फरार, पति बोला- ये तो लुटेरी निकली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां शादी के एक महीने के अंदर ही दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ 15 लाख रुपये के नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों को यह खबर लगते ही 112 नंबर पर सूचना दी गई। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यह घटना में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
                  जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनाथ कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को गंगा कुशवाहा पुत्री स्वर्गीय भगवती कुशवाहा जाफरा बाजार थाना तिवारी जनपद गोरखपुर के रहने वाली युवती से हुई थी। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनीष गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर अधिकारी बाग स्थित मैरेज हाउस पहुंचे। बरात पहुंचने के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पहले द्वार पूजा उसके बाद जयमाल और फिर दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। 29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन की पहली विदाई हुई उसके बाद अभी 4 दिन पहले ही दुल्हन अपने ससुराल आई थी। लेकिन बीते 27 मई को रात में दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य व्यक्ति के साथ रात में फरार हो गई।
                   इस संबंध में दुल्हन के पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गंगा गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी मौके पर पीआरबी के पुलिस भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। जिसे हम अपना मान रहे थे, वही लुटेरी निकल गई। मनीष का कहना है कि गंगा घर से नगद रुपये जेवरात और कपड़े व अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox