यूपी चुनाव में शिवसेना का यूटर्न, 403 पर नही सिर्फ 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी चुनाव में शिवसेना का यूटर्न, 403 पर नही सिर्फ 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

-ऐलान के एक दिन बाद ही शिवसेना ने लिया यूटर्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-महाराष्ट्र की राजनीति में 25 सालों तक भाजपा की दोस्त रही शिवसेना ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, शिवसेना कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसे लेकर उहापोह की स्थिति बन गई है। क्योंकि शिव सेना ने एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक में यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन एक दिन बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हम 100 सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे।
                    शिवसेना सांसद संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हम उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों में से करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं गोवा में हम 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन भी कर सकते हैं। गुजरात में विजय रूपाणी के इस्तीफे पर जब उनसे पूछा गया तो राउत ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है।
                    शिवसेना सांसद संजय राउत की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है, जबकि एक दिन पहले ही शिवसेना की यूपी विंग ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। शिवसेना प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। अब ऐसे में सवाल उठता है कि शिवसेना आखिरकार फाइनली कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। यूपी में जंगलराज बताते हुए पार्टी ने कहा था कि शिवसेना सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर बीजेपी को सभी सीटों पर सबक सिखाएगी।
                     पार्टी ने सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने की बात कही है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनाव और संगठन की रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इतना ही नहीं, पार्टी ने यह भी कहा है कि यूपी में शिवसेना का किसी पार्टी के साथ गठबंधन भी हो सकते हैं। बता दें कि अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox