यूपी के फतेहपुर में लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 26 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के फतेहपुर में लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 26 गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/शिव कुमार यादव/- यूपी के फतेहपुर जिले में लोभ-लालच व छल-कपट के सहारे धर्मान्तरण कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 55 आरोपियों पर मामला दर्ज कर 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही बाकी बचे 29 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। फतेहपुर शहर कोतवाली पुलिस ने यह कार्यवाही विहिप के सहमंत्री हिमांशु दीक्षित की तहरीर पर शुक्रवार को 10 महिलाओं समेत 55 आरोपियों के खिलाफ छल-कपट के जरिए धर्मांतरण कराने का मामला दर्ज किया था।
               नगर क्षेत्र के सीओ ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि जिले में भोले-भाले हिंदुओं को छल- कपट के जरिए धर्मांतरण कराने का मामला सामने आने आया है। उन्होंने बताया कि शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले 40 दिनों में हरिहगंज के ‘इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया’ में लगभग 90 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस दौरान हिंदुओं को बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म की विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि आरोप है कि लोगों पर छल-कपट के साथ ही लालच देकर ईसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा था। धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह का सरगना एक दंपति है, जो देहरादून के रहने वाला है। धर्मांतरण करवाने में लगे लोग जिले के मिशन हॉस्पिटल में रह कर गैरकानूनी कार्य में संलिप्त थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox