युवराज सिंह गुरदासपुर से लड़ेंगे चुनाव?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवराज सिंह गुरदासपुर से लड़ेंगे चुनाव?

मानसी शर्मा / – पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह लोकसभा 2024 चुनाव गुरदासपुर से लड़ सकते हैं। ऐसी ख़बरें सामने आ रही थी लेकिन इस बीच युवराज सिंह ने इस बात का खंडन किया है। 42 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज ने कहा कि उनका जूनुन लोगों की मदद करना है। युवराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

उन्होंने लिखा- ‘मेरा जुनून विभिन्न क्षमताओं में लोगों का समर्थन करने और उनकी मदद करने में निहित है और मैं अपनी फाउंडेशन के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा। आइए अपनी क्षमताओं के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।’ YouWeCan फाउंडेशन कैंसर रोगियों की मदद करता है। 2011 वनडे विश्व कप के बाद जब युवराज सिंह ने अमेरिका में जाकर अपने कैंसर का इलाज कराया था। इसी के बाद उन्होंने अपने फाउंडेशन की शुरुआत की जो कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करता है।

कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि युवराज सिंह भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। वहां के मौजूदा सांसद सनी देओल के उस सीट फिर से चुनाव लड़ने की संभावना बेहद कम है। युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह की हाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात के बाद क्रिकेटर के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox