
मानसी शर्मा / – बीजेपी नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने यह जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ने कहा है कि मैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपील करता हूं कि वह मुझे मेरे राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करें, ताकि मैं क्रिकेट पर फोकस कर पाऊं। बता दें, कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।
सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की दी जानकारी
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गौतम ने लिखा, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की गुजारिश की है, ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा का मौका देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह का ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं. जय हिंद.’ अब ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी पूर्वी दिल्ली से किस उम्मीदवार को टिकट देती है।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन