
मानसी शर्मा / – गूगल ने भारत में 10 भारतीय ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है. जिसमें Shaadi.com, Naukri.com, Bharat Matrimony, 99 acres जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स के नाम शामिल हैं. सर्च इंजन Google कंपनी का कहना है कि इन ऐप्स के डेवलपर्स ने उसकी गाइडलाइंस को नहीं माना है, इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है.
सर्विस फीस का नहीं किया था पेमेंट
बता दें कि Google ने Play Store की पेमेंट पॉलिसी को अपडेट किया है. वहीं इन 10 भारतीय कंपनियों ने प्ले स्टोर की सर्विस फीस का पेमेंट नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे नाराज होकर गूगल अपने प्ले स्टोर से इन सभी भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा रही है.
Play Store से हटेंगे ये ऐप्स
Google अपने प्ले स्टोर से जिन 10 भारतीय ऐप्स को हटाएगी जिसमें नौकरी डॉट कॉम, 99 एकड़ डॉट कॉम, शादी डॉट कॉम जैसे जाने माने ऐप्स शामिल हैं. बता दें कि गूगल और इन भारतीय स्टार्टअप के बीच सर्विस फीस को लेकर काफी समय से विवा द चल रहा था. स्टार्टअप का कहना है कि Google की सर्विस फीस बहुत अधिक है.





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”