
नई दिल्ली/ थान सिंह यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने आज उत्तरी पश्चिम लोकसभा में मंगोलपुरी इंडस्ट्रीज एरिया में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली देहात के गांवों ग्रामीणों किसानों की भूमि का म्यूटेशन शुरू करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। ओर उत्तर पश्चिमी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया का भी आभार प्रकट किया।
दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने म्यूटेशन पुनः शुरू व गांवों के विकास कार्य में तेजी लाने के लिए भी उपराज्यपाल का आभार प्रकट किया है। दिल्ली पंचायत संघ लगातार पिछले कई वर्षों से दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों के अधिकारों व उनके 18सूत्री मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहा है।जिनका अब उपराज्यपाल द्वारा संज्ञान लेकर गांवों के हर एक मुद्दे को हल करने पर नजर है। और सभी लोकसभा सांसद गण अपने-अपने क्षेत्र के गांवों ग्रामीणों किसानों के मुद्दों पर उनकी प्राथमिकता पर कार्य कर रहे हैं। इन सभी का दिल्ली पंचायत संघ आभार प्रकट करती है। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की हम अपने दिल्ली देहात व 360गांवों के पंचायत प्रमुखों के साथ माननीय उपराज्यपाल व दिल्ली के सभी लोकसभा सांसदों का उनसे मिलकर उनका आभार प्रकट करेंगे और स्वागत। साथ ही पंचायत संघ जल्द ही गांवों को लाल डोरा व विस्तारित लाल डोरा की कैद से मुक्त कराने, गांवो को मालिकाना हक देने, और गांवों को हाउस टैक्स से मुक्ति,रोजगार के लिए गांवों को व्यवसायिक श्रेणी में करने,भवन उपनियम से बाहर करने की भी मांग करेगा।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की गांवों के विकास और अधिकारों को लेकर जो लम्बे समय तक दिल्ली में जो सरकारों ने नजरअंदाज किया।उनको लेकर अब भी गांव ग्रामीण आक्रोशित है।वहीं माननीय उपराज्यपाल गांव के विकास को गम्भीरता से लेते हुए लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। और दिल्ली पंचायत संघ ने उम्मीद जताई है कि उनकी 18 सूत्री मांग जो दिल्ली देहात गांव गरीब ग्रामीण किसानों की उन पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। और पूरा किया जाएगा। और इस संबंध में जल्दी माननीय उपराज्यपाल से मिलकर इनका ज्ञापन दिया जाएगा।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,