कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किए गए समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किए गए समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी

-आपके द्वारा की गई सेवा, समाज हित में कभी बेकार नहीं जाती, आज नहीं तो कल लोग उसे सराहते और मान करते हैं।

नई दिल्ली/रणबीर सिंह सोलंकी/-  दुनिया में अलग अलग सोच के साथ लोग जन्म लेते हैं। कोई पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठानों , कोई विद्वत्ता में तो कोई खेलों को जीवन में अपना उद्देश्य मानता है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बचपन से ही निर्बल और असहाय लोगों की सेवा करने का शौक एवम जज्बा होता है। उन्ही में है

पालम गांव निवासी रणबीर सिंह सोलंकी जिन्होंने पालम विधानसभा को संवारने में तन, मन, धन की आहुति दी, पालम विधानसभा स्थित मधु विहार को बसाने में अपना सारा जीवन लगा दिया और आज भी आरडब्ल्यूए प्रधान के रूप में लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। पालम विधानसभा एवम अन्य क्षेत्रों के लोगों की मूल भूत सेवा दिलाने के लिए रोज ही वे प्रशासन से लड़ते रहते हैं। उनकी सेवा भावना को देखते हुए कुछ सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने उन्हें सम्मानित किया है जिनमे प्रमुख हैं, मुकेश कुमार,  महासचिव हॉकर मजदूर महासंघ राष्टीय संगठन, निर्वाचित सदस्य  टाउन वेंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम। प्रेम चंद, दिल्ली प्रदेश रेहड़ी पटरी खोमचा हॉकर्स यूनियन। विजय कुमार प्रधान,  मंगलापुरी फल सब्जी मार्केट एवम प्रधान सदस्य टाउन वेंडिंग कमेटी नजफगढ़ जोन दिल्ली नगर निगम।

इस अवसर पर हौकर मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भाई रणबीर सिंह सोलंकी हमारे संगठनों का मार्गदर्शन करेंगे क्योंकि रणबीर सिंह ने अपना सारा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया है। आज वे आरडब्ल्यूए मधु विहार के चयनित प्रधान हैं तथा कई सालों तक राजनीतिक पार्टियों में उच्च पदों पर आसीन रहे है। इन्होंने कालोनियों को निवर्तमान सरकार द्वारा तोड़े जाने पर अपने जान की परवाह नहीं कर संघर्ष किया और लोगों के घरों को बचाया, गरीबों को बसाया, कालोनी में मूलभूत सुविधाओं को लाने तक बाल दाढ़ी नहीं कटाने का संकल्प लिया। ऐसे ही देवता तुल्य इंसान है हमारे सोलंकी जो जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर मानवता के सिद्धांतों पर चलते है। हमारा मजदूर महासंघ उनका स्वागत करता है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान व फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी ने सभी को धन्यवाद कर शुभकामनाएं दी एवम आजीवन समाज सेवा करने का वचन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox