
नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/- मोहान गार्डन थाने की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी चोरी की स्कूटी पर तीन कार्टन शराब लेकर जा रहा था।
संदिग्ध हरकत से पकड़ा गया आरोपी
10 सितंबर 2025 की देर रात करीब 11:18 बजे हेड कॉन्स्टेबल रोशन लाल और कॉन्स्टेबल संजीव कुमार नियमित गश्त पर थे। शिव शक्ति प्रॉपर्टी, 40 फुटा रोड के पास अचानक एक युवक स्कूटी पर आते ही पुलिस को देखकर घबराकर वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे काबू में कर लिया।

तलाशी में निकली चोरी की स्कूटी और अवैध शराब
जांच में पुलिस को स्कूटी से तीन कार्टन अवैध शराब मिले। जब स्कूटी की जांच ZIPNET पर की गई तो पता चला कि वह पहले से चोरी की है। यह स्कूटी DBG रोड थाने में दर्ज 22 अगस्त 2025 की एफआईआर (धारा 379 आईपीसी) में चोरी हुई बताई गई थी।
आरोपी नाबालिग निकला
पूछताछ में आरोपी की पहचान एक किशोर (CCL) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मोहान गार्डन थाने में दर्ज DD No. 76-A के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38/58 में गिरफ्तार किया।
बरामदगी
तीन कार्टन अवैध शराब
चोरी की स्कूटी
इस कार्रवाई ने न सिर्फ शराब तस्करी पर रोक लगाई, बल्कि चोरी की स्कूटी बरामद कर पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में भी अहम कदम बढ़ाया। द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि इलाके में ऐसे अपराधों पर निगरानी और सख्ती और तेज़ की जाएगी।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,